रोका छेका योजना अंतर्गत घुमंतू मवेशियों का होगा विस्थापन

spot_img
Must Read

निगम आयुक्त ने कहा गौधन न्याय योजना का हो उचित क्रियान्वयन

रायगढ़ / नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने संबलपुरी गोठान एवं गोधन न्याय योजना एवं विशेषकर रोका छेका हेतु बैठक की जो इस माह से प्रभावशील होगी बैठक दौरान जनपद पंचायत पशु चिकित्सा वन विभाग एवं गौठान सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।
निगम आयुक्त ने रोका छेका योजना के क्रियान्वयन हेतु संबंधित विभागों की बैठक ली जिसमें शहर के घुमंतू मवेशियों के विस्थापन हेतु विशेष चर्चा की गई क्योंकि शहरी संबलपुरी गोठान में पर्याप्त मवेशी विस्थापन किए जा चुके हैं आयुक्त ने कहा कि शहर के गौशालाओं से

चर्चा कर कुछ मवेशियों को वहां भी विस्थापन के लिए योजना बनाई जाए ताकि मवेशी निश्चित संख्या में स्वच्छंद विचरण कर सकें उन्होंने कहा कि शहर के मवेशी मालिक अपने जानवरों को बांध कर रखें और उन्हें चारा या चराने का पर्याप्त व्यवस्था करें अन्यथा घुमंतू जानवरों को पकड़कर गौशाला एवं गौठान विस्थापन कर दिया जाएगा वही उन्हें अपने जानवरों को वापस ले जाने हेतु जुर्माना की भी कार्यवाही की जाएगी आयुक्त ने वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मवेशियों के लिए चारागाह विकास पर ध्यान दें ताकि मवेशियों को पर्याप्त भोजन मिल सके,गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन हेतु अधिकारी कर्मचारी को विशेष रुप से ध्यान देने भी निर्देशित किया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल – वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में बैठकर किया भोजन

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल - वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में...

More Articles Like This