सड़क व नाली का करें तत्काल निर्माण-मेयर श्रीमती काटजू वार्ड क्रमांक 3 का किया गया निरीक्षण

spot_img
Must Read


रायगढ़। स्वच्छता अभियान के तहत सोमवार को मेयर श्रीमती जानकी काटजू, कमिश्नर संबित मिश्रा सहित निगम के अधिकारियों की टीम ने वार्ड क्रमांक 3 का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क और नाली निर्माण की मांग पर मेयर श्रीमती काटजू ने तत्काल स्टीमेट बनाने और नाली व सड़क निर्माण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। निगम क्षेत्र के वार्डों में सुबह स्वच्छता अभियान के तहत निरीक्षण शुरू हो गया है। सोमवार को वार्ड क्रमांक 3 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण पूर्व वार्ड के पार्षद श्रीमती इशकृपा तिर्की से वार्ड से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली गई। निरीक्षण रामभाठा,

संजय मैदान से शुरू होकर मंगलूडीपा, रेशम प्रशिक्षण केंद्र, बस डिपो, वेयरहाउस समुदायिक भवन के पास जाकर खत्म हुआ। इस दौरान वार्ड के गलियों का निरीक्षण किया गया, जहां पानी निकासी के लिए नाली निर्माण एवं सड़क निर्माण की मांग की गई। इस पर मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने अधोसंरचना मत से 8 लाख की लागत से नाली एवं सड़क निर्माण करने स्टीमेट बनाने और जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान मंगलूडीपा एवं अन्य जगहों पर अवैध निर्माण की बातें सामने आई, जिसपर भवन विभाग के अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश कमिश्नर श्री संबित मिश्रा ने दिए। इस दौरान वार्ड में चल रहे राजस्व सर्वे कार्य में तेजी लाने और राजस्व वसूली की भी जानकारी कमिश्नर श्री मिश्रा ने ली। वार्ड के कई मोहल्लों में अमृत मिशन द्वारा कनेक्शन नहीं होने की बातें सामने आई, जिसपर जल्द ही कनेक्शन कराने के निर्देश दिए गए। वार्ड में कई

जगह घरों के अंदर से पानी निकासी के लिए नाला गया हुआ है। इस पर कई घरों के अंदर जाकर पानी निकासी स्थिति का जायजा लिया गया एवं नाले-नालियों की सफाई कराने के निर्देश निगम स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए गए। मेयर श्रीमती काटजू ने कहा कि अधोसंरचना मद से वार्ड के लिए 8 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं। इससे मांग के अनुसार सड़क एवं नाली का निर्माण होगा, जिससे एक तरफ वार्ड के लोगों को पानी निकासी की सुविधा मिलेगी, वहीं सड़क बनने से आवागमन में आसानी होगा। इस दौरान मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने वार्ड के लोगों से सूखा एवं गीला कचरा को अलग-अलग कर स्वच्छता दीदियों को देने और कचरा इधर-उधर नहीं फैलाने और वार्ड को स्वच्छ रखने में सहयोग करने अपील की। निरीक्षण के दौरान एल्डरमैन वसीम खान, कांग्रेस नेता श्री शाखा यादव, उपायुक्त श्री सुतीक्षण यादव, कार्यपालन अभियंता श्री नित्यानंद उपाध्याय सहित निगम के विभाग प्रमुख अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
सामुदायिक भवन निर्माण का लिया गया जायजा
निरीक्षण के अंत में वेयरहाउस स्थित निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का भी जायजा मेयर श्रीमती जानकी काटजू एवं कमिश्नर श्री संबित मिश्रा ने लिया। इस दौरान कांग्रेस नेता श्री शाखा यादव ने निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने एवं सामुदायिक भवन से लगे जमीन को निगम के लिए मांग करने की बात कही। इसी तरह वार्ड के लोगों की जरूरत को देखते हुए फिनिशिंग कार्य को पूर्ण कर निगम को हैंडओवर करने की मांग की गई। इसपर कमिश्नर श्री मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल – वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में बैठकर किया भोजन

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल - वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में...

More Articles Like This