संस्कार ने जीता ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी स्पर्धा 2:0 का ख़िताब…सेजेस टारपाली को आसानी से हराया

spot_img
Must Read

रायगढ़। संस्कार पब्लिक स्कूल ने ओ.पी. जिंदल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित खेलकूद उत्सव एवं विज्ञान तकनीक समारोह में स्पर्धा का विशेष आकर्षण क्रिकेट प्रतियोगिता को सेजेस टारपाली की टीम को हराकर जीत लिया है। संस्कार स्कूल के खेलकूद प्रशिक्षक अमरदीप सिंह ने बताया कि ओपीजेयू द्वारा आयोजित स्पर्धा 2:0 में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया था जिसमें संस्कार पब्लिक स्कूल ने अपनी प्रतिद्धंदी टीमों को हराते हुए सेजेस टारपाली के साथ फाइनल में जगह बनाई। टारपाली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 61 रन बनाए। जिसके जवाब में अंशुल सिंह की शानदार बल्लेबाजी के कारण 5 विकेट से फाइनल मैच का खिताब अपने नाम कर लिया। ज्ञात हो कि संस्कार पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी अपना नाम कमा चुकी है। टीम के सफलता पर संस्कार स्कूल की प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा सहित सभी शिक्षकों ने, पालको ने बधाई दी है।
मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों का संपूर्ण विकास है। आज के समय में विद्यार्थी का किताबी कीड़ा होना ही पर्याप्त नहीं है। इसके साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक विकास होने से ही बच्चों का संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है। इसी कारण संस्कार स्कूल खेल को भी महत्व देता है जिसके चलते ओपीजेयू मे टीम ने फाईनल जीता। सभी खिलाडिय़ों, खेल प्रशिक्षक, पालकगण, प्राचार्य सहित पूरी स्कूल टीम को बधाई।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

बाल संप्रेक्षण गृह के किशोरों को जिंदल द्वारा दिया जा रहा इलेक्ट्रीशियन का प्रशिक्षण…किशोर न्याय बोर्ड के मुख्य न्यायाधीश के आतिथ्य में शुरू हुई...

बाल संप्रेक्षण गृह के किशोरों को जिंदल द्वारा दिया जा रहा इलेक्ट्रीशियन का प्रशिक्षण किशोर न्याय बोर्ड के मुख्य न्यायाधीश...

More Articles Like This