spot_img
Friday, July 31, 2026

जिंदल पावर लिमिटेड, तमनार में ’विश्व पर्यावरण दिवस’ 2025 का आयोजन…वृक्षारोपण सभी की नैतिक जिम्मेदारी, इसे अपना जीवनचर्या बनायें-गजेन्द्र रावत

spot_img
Must Read

तमनार / जिंदल पावर लिमिटेड, तमनार में ’विश्व पर्यावरण दिवस 2025’ का आयोजन वैश्विक थीम ’प्लास्टिक प्रदुषण को हरायें’ विषय पर विचार मंत्रणा व वृहद वृक्षारोपण एवं पर्यावरण की सुरक्षा व संरक्षण की शपथ लेकर किया गया। इस अवसर पर प्रातः सावित्रीनगर कालोनी में प्रभातफेरी निकालकर पर्यावरण हितैषी गगनभेदी नारों एवं श्लोगन के साथ सावित्रीनगर रहवासियों व जनमानस को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस दौरान संयंत्र निकटस्थ ग्रामों में भी भारी मात्रा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित की गई, जहॉ वृक्षारोपण को लेकर नागरिकों, महिलाओं व बच्चों में उत्साह देखा गया। वहीं ’विश्व पर्यावरण दिवस’ 2025 के अवसर पर आयोजित पर्यावरण सप्ताह अंर्तगत विभिन्न कार्यक्रम प्रश्नमंच, श्लोगन, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया गया।  

कार्यक्रम गजेन्द्र रावत, कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं यूनिट हेड जेपीएल तमनार के मुख्य आतिथ्य एवं ओमप्रकाश जी, अध्यक्ष, ए.के. तिवारी, कार्यकारी उपाध्यक्ष, संदीप सांगवान, उपाध्यक्ष, एन.के.सिंह, उपाध्यक्ष, राजेश दूबे, उपाध्यक्ष, विजय जैन, उपाध्यक्ष, ऋषिकेश शर्मा, सहायक उपाध्यक्ष, संजीव परासरी, सहायक उपाध्यक्ष, अमित पाण्डेय सहायक उपाध्यक्ष, ले.कर्नल (रि.) सौरभ कुमार भट्ठाचार्य, प्रमुख, सुरक्षा विभाग के साथ विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, कर्मचारियों के परिजन एवं बच्चों की गरीमामय उपथिति में सम्पन्न हुआ।

कार्यकम का शुभारंभ प्रातः सावित्रीनगर कालोनी में प्रभातफेरी निकालकर पर्यावरण हितैषी गगनभेदी नारों एवं श्लोगन के साथ किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ओमप्रकाश जी ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा एवं संरक्षण के हम सभी की सामुहिक एवं व्यक्तिगत जिम्मेदारी है और इसका निवर्हन करते हुए हम सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उसकी समुचित देखभाल का प्रण लेनी चाहिए। वहीं अपने सम्बोधन में ए.के. तिवारी ने कहा हम सभी वृक्षारोपण को अपने दैनिक जीवन में सम्मिलित कर अधिक से अधिक वृक्षरोपण कर उसकी देखभाल सुनिश्चित करें।  

कार्यक्रम को अपने मुख्यआतिथ्य सम्बोधन में गजेन्द्र रावत ने विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की शुभकामनाएॅ देते हुयेे पर्यावरण जागरूकता अभियान में सहभागिता निभाने व वृहत् वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। उन्होनें वैश्विक थीम ’प्लास्टिक प्रदुषण को हरायें’ पर परिचर्चा करते हुए वृक्षों का हनन नहीं अपितु उनका संवर्धन संरक्षण पर सभी का ध्यान आकृष्ठ कर एक स्वच्छ व खुशहाल वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होनें हर्ष व्यक्त किया कि संपूर्ण जेपीएल संयंत्र हरित पट्टिका एवं वृक्षों से आच्छादित है। उन्होनें सभी कर्मचारियों से वृहत वृक्षारोपण एवं उसके समुचित देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम कें अंत में श्री संदीप सांगवान ने कार्यक्रम में वृहद सहभागिता के लिए समस्त कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को साधुवाद ज्ञापित किया और रोपित पौधों की समुचित देखभाल सुनिश्चितता का आग्रह किया।  

वहीं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संयंत्र निकटस्थ ग्रामोें कचकोबा, गोढ़ी एवं बासनपाली में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित की गई जहॉ आम जनमानस के साथ पर्याहितैषी नागरिकों ने भारी मात्रा में वृक्षारोपण कर धरती का श्रृंगार किया। कार्यक्रम के दौरान भारी मात्रा में संस्थान में कार्यरत कर्मचारी, उनके परिजन, सुरक्षा विभाग के जवान, सीएसआर के स्वास्थ्य संगिनियॉ, ग्राम प्रेरक एवं पर्याहितैशी जनमानस उपस्थित थे। कार्यक्रम श्री जी कृष्णामूर्ति, विभागाध्यक्ष, पर्यावरण प्रबंधन विभाग के कुशल मार्गदर्शन में शिवेन्द्र करवरिया एवं टीम पर्यावरण प्रबंधन विभाग का योगदान सराहनीय रहा।

कार्यक्रम के दौरान सफल मंच संचालन श्री प्रफुल्ल सतपथी, सीएसआर ने किया।

Latest News

आईजीपी राम गोपाल गर्ग ने ली रायगढ़ पुलिस की समीक्षा बैठक, कहा—’प्रोफेशनल पुलिसिंग और समयबद्ध विवेचना ही सफलता की पहचान’

नवीन कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, समयसीमा में विवेचना, संपत्ति संबंधी अपराधों पर त्वरित एफआईआर और तकनीक आधारित पुलिसिंग पर...

More Articles Like This

error: Content is protected !!