जशपुर के प्रशांत साय पैंकरा का आईपीएल में मुंबई टीम के लिए चयन

spot_img
Must Read

पत्थलगांव.15 मार्च.(रमेश शर्मा)
छत्तीसगढ़ के पूर्वी छोर में जशपुर जिले का सुदूर गांव से बड़ी खबर आई है। जिले के छोटे से गांव तपकरा का एक छात्र प्रशांत साय पैंकरा का आईपीएल में मुंबई टीम के लिए चयन हुआ है ।

  जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज बताया कि आईपीएल के लिए मुंबई टीम में तपकरा गांव के इस होनहार खिलाड़ी प्रशांत का फिलहाल सपोर्टिंग प्लेयर्स के रूप में चयन हुआ है लेकिन क्रिकेट प्रेमियों को इस खिलाड़ी को जल्द ही सफलता की उंचाईयों पर पहुंचने की उम्मीद है. 

     दरअसल, आईपीएल में चयन हो जाने के बाद यह खबर सोशल मीडिया मे जमकर वायरल हो रही है।इस खबर की पुष्टि के बाद  प्रशांत को बधाई देने वालों की होड़ मच गई है। क्रिकेट प्रेमी जशपुर जिले की इस उपलब्धि से काफी खुश हैं.

   प्रशांत तपकरा गांव का रहने वाला है और इनके पिता परमेश्वर साय पैंकरा जनपद पंचायत फरसाबहार में करारोपण अधिकारी हैं। प्रशांत के माता श्रीमती अनुजा पैंकरा और पिता ने इस सफलता की पूरी दास्तान बताते हुए कहा कि उन्हें अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि तपकरा जैसे छोटे से गांव में रहते हुए उनके बेटे का आईपीएल में  चयन हो गया. गांव के इस होनहार खिलाड़ी ने सबसे पहले झारखंड के रांची में क्रिकेट का प्रशिक्षण प्राप्त किया था. उस वक्त उसने क्रिकेट की विश्व प्रसिद्ध हस्ती महेन्द्र सिंह धोनी को अपना लक्ष्य बनाया था. इसके बाद कड़ी मेहनत कर प्रशांत ने पहली अंडर 19 मे जगह बनाई. इसके बाद इस खिलाड़ी ने गुजरात और छत्तीसगढ़ राज्य में अपनी प्रतिभा को दिखाया. इसी के फलस्वरूप प्रशांत का चयन आईपीएल में मुंबई टीम से हो गया है.
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2026 की पत्रिका का भव्य विमोचन

14 दिवसीय महोत्सव में 56 से अधिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्तर का मास्टर शेफ, AI कार्यशाला और भव्य शोभायात्रा होगी...

More Articles Like This