डेढ़ किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस की गांजा रेड कार्यवाही…

spot_img
Must Read

बिना नंबर बाइक पर आरोपी कर रहा था गांजे की तस्करी, नेशनल हाइवे पर नाकेबंदी कर पकड़ी पुलिस….

रायगढ़ । कल रात्रि जूटमिल पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर रायगढ़-ओडिशा नेशनल हाईवे पर एफसीआई गोदाम के पास नाकेबंदी कर बिना नंबर हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर उड़ीसा से अवैध बिक्री के लिये गांजा लेकर आ रहे आरोपी मार्शल यादव उर्फ मुकेश को पकड़ा गया है जिसके पास से करीब डेढ़ किलो गांजा कीमत ₹15,000 का बरामद हुआ है ।

  जानकारी के मुताबिक कल रात्रि थाना प्रभारी जूटमिल उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल को मुखबिर से सूचना मिला की एक युवक सिल्वर कलर बिना नंबर हीरो होंडा सुपर स्प्लेंडर बाइक के हैंडल में एक प्लास्टिक बोरी वाला थैला अंदर गांजा रखकर रायगढ़ की ओर जाने निकला है । थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर गांजा रेड कार्यवाही के लिए नेशनल हाईवे के कई स्थानों पर नाकेबंदी पॉइंट लगाया गया । रात्रि करीब 11:15 बजे संदिग्ध सिल्वर कलर बिना नंबर हीरो होंडा सुपर स्प्लेंडर में आते युवक को पुलिस टीम नाकेबंदी पाईंट एफसीआई गोदाम के पास रोका गया जो मिट्ठूमुड़ा दुर्गा चौंक जूटमिल का मार्शल यादव उर्फ मुकेश था जिसे पूर्व में भी जूटमिल पुलिस कई मामलों में चालान की है । संदेही मार्शल यादव उर्फ मुकेश को नाकेबंदी के कारणों की जानकारी देकर उसके बाइक के हैंडल पर टांगे प्लास्टिक के थैला की तलाशी लेने पर थैला के अंदर करीब डेढ़ किलो गांजा कीमत ₹15,000 का रखा हुआ मिला जिससे सैंपल अलग कर *आरोपी मार्शल यादव उर्फ मुकेश पिता धन सिंह यादव उम्र 24 साल मिट्ठूमुड़ा दुर्गा चौक थाना जूटमिल जिला रायगढ़* से अवैध गांजा एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त सिल्वर रंग हीरो होंडा स्प्लेंडर बिना नंबर जप्त कर आरोपी को थाना जूटमिल लाया गया जिसके विरुद्ध थाना जूटमिल में धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी  को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर गांजा रेड की कार्यवाही में थाना प्रभारी जूटमिल उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल, सहायक उपनिरीक्षक भागीरथी चौधरी एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2026 की पत्रिका का भव्य विमोचन

14 दिवसीय महोत्सव में 56 से अधिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्तर का मास्टर शेफ, AI कार्यशाला और भव्य शोभायात्रा होगी...

More Articles Like This