राष्ट्रीय अंडर-15 एवं अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की टीम चयनित, एनटीपीसी लारा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन

spot_img
Must Read

राष्ट्रीय अंडर-15 एवं अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की टीम चयनित, एनटीपीसी लारा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन

रायगढ़, । एनटीपीसी लारा में आयोजित योनेक्स-सनराइज 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। रायगढ़ जिला बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित एवं एनटीपीसी लारा के सहयोग से संपन्न इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 300 खिलाड़ियों एवं 34 टीमों ने हिस्सा लिया।

30 अक्टूबर से 4 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में अंडर-15 एवं अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने सिंगल्स, डबल्स एवं मिक्स्ड डबल्स मुकाबलों में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में एनटीपीसी लारा के परियोजना प्रमुख श्री सुभाष ठाकुर एवं प्रेरिता महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती रेखा ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में रायगढ़, दुर्ग, बिलासपुर, रायपुर एवं धमतरी सहित प्रदेश के कई जिलों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के आधार पर अंडर-15 एवं अंडर-17 वर्गों के लिए चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित खिलाड़ियों की घोषणा प्रतियोगिता के मुख्य रेफरी द्वारा समापन समारोह के दौरान की गई।

समारोह में प्रतियोगिता के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तकनीकी अधिकारियों एवं निर्णायकों को भी सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना एवं प्रतिस्पर्धात्मक कौशल का परिचय दिया।

एनटीपीसी लारा अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम का समापन सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश, 8 आरोपियों से करीब 7 लाख रुपये के 10 दुपहिया वाहन बरामद

रायगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश, 8 आरोपियों से करीब 7 लाख रुपये के 10...

More Articles Like This