मध्यान्ह भोजन बनाते वक्त कुकर फूटने से तीन बच्चे झुलसे

spot_img
Must Read

पत्थलगांव.15 मार्च.(रमेश शर्मा)

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मंगलवार को कांसाबेल विकास खंड के एक सरकारी स्कूल में मध्यान्ह भोजन बनाते वक्त कुकर फूटने से तीन बच्चे झुलस गये. बुरी तरह से घायल बच्चों को उपचार के लिए कांसाबेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस स्कूल में रसोईया की अनुपस्थिति में स्कूली बच्चों व्दारा ही भोजन तैयार किया जा रहा था. इस दौरान अचानक प्रेसर कुकर फट जाने से खाना बना रहे तीन स्कूली बच्चे बुरी तरह झुलस गए.

स्कूल में खाना बनाने के लिए रसोईया की अनुपस्थिति के संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यार्थियों ने पहले ही अवगत कराया था लेकिन लेकिन इसकी शिकायत के बाद भी व्यवस्था नहीं की गई थी.

कांसाबेल के खारपानी प्रा शाला मध्यान भोजन बना रहे थे,
कांसाबेल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल बच्चों का सघन उपचार चल रहा है. जिला शिक्षा अधिकारी ने बच्चों की स्थिति पर लगातार देखरेख करने के निर्देश दिए हैं.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

वोट चोरी का जुमला जनता के विश्वास का अपमान-श्रीकांत सोमवार

विकास,सेवा और राष्ट्र निर्माण की प्रतिबद्धता के प्रतिफल में मिल रहा भाजपा को जनता का आशीर्वाद,अपनी नाकामियों और अस्तित्व...

More Articles Like This