दिवाली में रोशन हुआ बाजार, स्व सहायता समूह की महिलाओं को भी मिल रहा रोजगार…तीन दिनों के बाजार का ईडी और सीईओ ने किया शुभारंभ

spot_img
Must Read

दिवाली में रोशन हुआ बाजार, स्व सहायता समूह की महिलाओं को भी मिल रहा रोजगार

तीन दिनों के बाजार का ईडी और सीईओ ने किया शुभारंभ

रायगढ़ । दिवाली के अवसर पर स्व सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने व सावित्रीनगर काॅलोनी में रहने वालों को आसानी से सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सावित्री नगर टाउनशिप काॅलोनी में दिवाली बाजार का आयोजन किया गया है। इस बाजार में तमनार क्षेत्र के स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टाॅल लगाए गए हैं।

तीन दिनों तक चलने वाले दिवाली बाजार का शुभारंभ बुधवार की शर्मा जिंदल पाॅवर के ईडी गजेंद्र रावत और सीईओ मांइस व प्रेसीडेंट प्रकाश, प्रियंका प्रकाश, ग्रुप सीएसआर हेड ऋशिकेष शर्मा ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया। ईडी गजेंद्र रावत और सीईओ माइंस प्रकाश व अन्य अतिथियों ने एक- एक स्टाॅल का निरीक्षण किया। ईडी रावत ने समूह की महिलाओं के द्वारा लगाए गए स्टाॅल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से समूह की महिलाओं को आर्थिक लाभ होगा। उन्होंने महिलाओं को और बेहतर प्रोडक्ट के लिए प्रोत्साहित किया। सीईओ मांइस प्रकाश ने परिवार सहित बाजार का भ्रमण किया और कई स्टालों पर उन्होंने खरीदारी भी की। इस अवसर पर एजीएम सीएसआर राजेश रावत, मैनेजर शीतल पटेल व प्लांट के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

गांव के देसी बड़ा से लेकर मिलेट्स के आइटम तक मिल रहा

दिवाली बाजार में क्षेत्र भर के स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्टाॅल लगाया गया है। इन स्टालों में समूह की महिलाओं द्वारा सिलाई किए गए कपड़े आकृति समूह द्वारा, मिट्टी से बनाए गए टेराकोटा के सामान, हर्बल प्रोडक्ट, आशा जिंदल के बच्चों द्वारा बनाए गए सजावट के सामान के अलावा क्षेत्र में किए जा रहे मिलेट्स रागी, ज्वार, बाजरा आदि के प्रोडक्ट लगाए गए हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश, 8 आरोपियों से करीब 7 लाख रुपये के 10 दुपहिया वाहन बरामद

रायगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश, 8 आरोपियों से करीब 7 लाख रुपये के 10...

More Articles Like This