spot_img
Saturday, August 1, 2026

विश्वास अभियान के तहत सावन सोमवार को धार्मिक स्थलों पर पहुंचे श्रद्धालुओं को पुलिस ने विभिन्न विषयों पर किया गया जागरूक

spot_img
Must Read

“महिला पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं व महिलाओं को गुडटच-बैडटच, अभिव्यक्ति एप्प, महिला विरुद्ध अपराध एवं कानून के संबंध में विस्तार से जानकारी दी .”

पत्थलगांव.18 जुलाई.

       पुलिस विभाग के अधिकारी इन दिनों   ”विश्वास अभियान“ के तहत महिलाओं को जागरूक करने के लिए दूर दराज के गांव से लेकर शहरी क्षेत्र में भी पहुंच कर आवश्यक जानकारी दे रहे हैं.

    यंहा किलकिला मंदिर परिसर में पुलिस अधीक्षक जशपुर डी .रविशंकर ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पांडेय  व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  मयंक तिवारी के अलावा थाना पत्थलगांव टीआई श्रीमती मल्लिका तिवारी भी उपस्थित रही.

सावन सोमवार के अवसर पर विभिन्न धार्मिक स्थल जैसे कैलाश गुफा, किलकिला मंदिर, चरईडांड़ मंदिर, लोरोधाम मंदिर, बेलमहादेव जशपुर एवं कोतेबिरा में दर्शन करने आये श्रद्धालुओं को पुलिस की टीम ने यातायात नियम, सड़क पर चलने के तरीके, ट्रैफिक सिग्नल, वाहन चलाते समय सावधानियां, साइबर क्राइम, एटीएम से ठगी, अपने-अपने अधिकार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई . साथ ही लोगों को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाएं, वाहन चलाते समय तीन सवारी बैठ कर वाहन न चलाएं, बिना लाइसेंस के वाहन न चलाएं, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट पहनकर चलाएं, वाहन चलाते समय हमेशा समस्त दस्तावेज लेकर वाहन चलाने की समझाईस दी गई।


पुलिस की टीम ने साइबर अपराध के बारे जानकारी देकर फोन पे, गूगल पे, फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर, इंस्टाग्राम, एनीडेस्क में होने वाली फ्रॉड के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी भी दी गई। सायबर टोल फ्री नंबर 1930 एवं सायबर फ्रॉड से बचाव के तरीके बताकर भविष्य में होने वाली फ्रॉड से बचने और बचाने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। आम लोगों को बिजली गाज एवं सांप कांटने से बचाव के तरीके भी बताये गये।


उपस्थित बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके विरुद्ध होने वाले अपराध, अभिव्यक्ति एप्प के कार्य के संबंध में, गुडटच -बैडटच, मानव तस्करी ,घरेलू हिंसा, टोन्ही प्रताडना, फर्जी रिपोर्ट, नषा मुक्ति, घटना घटित होने पर सूचना देने एवं इस हेतु महत्वपूर्ण नंबर इत्यादि के संबंध में जागरूक कर चाईल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098 की उपयोगिता एवं इसके कार्यो के संबंध मे बताया गया.

Latest News

एनएमएल तलईपल्ली में विक्रेता एवं ग्राहक मिलन 2026 का आयोजन

एनएमएल तलईपल्ली में विक्रेता एवं ग्राहक मिलन 2026 का आयोजन रायगढ़ - घरघोड़ा || एनएमएल तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा...

More Articles Like This

error: Content is protected !!