सच्चा नेतृत्व शक्ति प्रदर्शन नहीं, जिम्मेदारी निभाने और अपने लोगों का कल्याण सुनिश्चित करना हैः शर्मा

spot_img
Must Read

सच्चा नेतृत्व शक्ति प्रदर्शन नहीं, जिम्मेदारी निभाने और अपने लोगों का कल्याण सुनिश्चित करना हैः शर्मा

ओपीजेएस सावित्रीनगर में विद्यार्थियों के पद ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन

रायगढ़। ओपी जिंदल स्कूल सावित्रीनगर में नवगठित छात्र परिशद के शपथ व पद ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। अग्नि,, नीर, वायु और व्योम सदनों के हाउस कैप्टन तथा नवनिर्वाचित स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व स्कूल के प्राचार्य राकेश शर्मा, प्रधानाध्यापक, सीसीए प्रभारी शिक्षकों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधि करते हुए प्राचार्य शर्मा ने कहा कि सच्चा नेतृत्व शक्ति का प्रदर्शन नहीं, बल्कि जिम्मेदारी निभाने और अपने नेतृत्व में रहने वालों के कल्याण को सुनिश्चित करने का नाम है। प्राचार्य शर्मा ने नवनिर्वाचित परिशद के पदाधिकारी व सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा उन्हें अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक एवं समर्पण भाव से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्कूल की पहचान उसके विद्यार्थी ही होते हैं। शर्मा ने छा़त्र नेताओं को स्मरण दिलाया कि विद्यालय का ध्वज धारण करना केवल सम्मान ही नहीं बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से आदर्श बनकर नेतृत्व करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

विद्यार्थियों को दिया गया गया बैज और सैष

कार्यक्रम में नव निर्वाचित छात्र नेताओं को उत्तरदायित्व के प्रतीक स्वरूप छात्र नेताओं को सैष एवे बैज दिए गए। ये सैष और बैज उनके लिए स्कूल के आदर्श, मूल्यों एवं परंपराओं के प्रति उनकी निष्ठा और प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

उपभोक्ता अधिकारों एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

विशेषज्ञों ने विद्युत उपभोक्ताओं को अधिकारों, शिकायत निवारण की त्रिस्तरीय व्यवस्था, क्षतिपूर्ति प्रावधानों एवं विद्युत सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण...

More Articles Like This