अभिव्यक्ति कार्यक्रम : आदर्श ग्राम भारती स्कूल किरोड़ीमल के बच्चों को बताया गया अच्छा और बुरा स्पर्श…..

spot_img
Must Read

छात्र-छात्राओं को रक्षा टीम प्रभारी दी महिला संबंधी अपराधों, साइबर क्राईम और यातायात नियमों की जानकारी…..

  रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक  अभिषेक मीना के दिशा ‍निर्देशन पर पुलिस रक्षा टीम द्वारा स्कूल, कॉलेज, छात्रावास में “अभियक्ति कार्यक्रम” के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है । इसी क्रम में आज दिनांक 18.07.2022 को रक्षा टीम प्रभारी सहायक उप निरीक्षक मंजु मिश्रा एवं उनके स्टाफ किरोड़ीमलनगर  स्थित आदर्श ग्राम भारती स्कूल में छात्र-छात्राओं को महिला एवं विविध अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुए महत्वपूर्ण हेल्प लाइन नम्बरों की जानकारी दिया गया है ।

    कार्यक्रम में रक्षा टीम प्रभारी सउनि मंजु मिश्रा द्वारा महिलाओं को सुरक्षा प्रदान किए जाने के लिए बनाए गए मोबाइल एप ‘’अभिव्यक्ति ऐप” के बारे में भी जरूरी जानकारी दिया गया । 
कार्यक्रम में उपस्थित सभी यातायात के नियमों का पालन करने कहा गया । इसके साथ ही साइबर क्राइम के संबंध में जानकारी देकर मोबाइल पर आये अंजान यूपीआई पे रिक्वेस्ट, ओएलएक्स फ्रॉड, व्हाट्सएप वीडियो कॉलिंग एवं फेसबुक फ्रॉड, बाल विवाह, छेड़छाड़, दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा और बच्चों के ऊपर होने वाली लैंगिक अपराध, बाल अधिकार, बाल मजदूरी और मानव तस्करी के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया एवं छात्रों को कानून द्वारा प्रदत्त उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दिया गया ।

            कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को “अभिव्यक्ति ऐप” के बारे में बताया गया और उसके इस्तेमाल के फायदे बताये गये । महिला रक्षा टीम के सदस्यों द्वारा छात्राओं को सेल्फ डिफेंस का डेमो कर अपनी रक्षा करने के लिये भी प्रेरित किया गया है । साथ ही महत्वपूर्ण हेल्प लाइन नम्बर 1091, डायल 112 नंबर की जानकारी दिया गया है और जागरूकता वाले पाम्पलेट का वितरण किया गया है । कार्यक्रम में छात्र-छात्रओं, शिक्षकगण के साथ रक्षा टीम प्रभारी और रक्षा टीम की महिला आरक्षक प्रीति यादव, आराधना आनंद, रोज मेरी खेश उपस्थित थी।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

प्लांट से रायपुर भेजे जा रहे 38.900 टन लोहे में 5 टन की हेराफेरी का खुलासा, पूंजीपथरा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार,...

प्लांट से रायपुर भेजे जा रहे 38.900 टन लोहे में 5 टन की हेराफेरी का खुलासा, पूंजीपथरा पुलिस ने...

More Articles Like This