फेसबुक फ्रेंड युवती को इमोशनल ब्लैकमेल कर मिलने बुलाया और किया दुष्कर्म….

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

लैलूंगा थाने में पीड़िता दर्ज करायी रिपोर्ट, आरोपी युवक व उसका साथी गिरफ्तार….

   रायगढ़। लैलूंगा पुलिस द्वारा जशपुर जिले की युवती से दुष्कर्म के आरोपी अजय चौहान तथा अपराध में उसके सहयोगी रहे कन्हैया सिदार उर्फ छोटू को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर घरघोड़ा न्यायालय भेजा गया है । 

                   घटना के संबंध में पीड़िता द्वारा दिनांक 12.07.2022 को थाना लैलूंगा में दुष्कर्म की लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । पीड़िता महिला पुलिस अधिकारी उप निरीक्षक संतरा चौहान के समक्ष एफआईआर दर्ज कराते समय बताई कि उसका लैलूंगा थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम टुरटुरा के अजय चौहान से पिछले माह फेसबुक पर परिचय हुआ । अजय चौहान उसकी जाति का हूं, शादी करूंगा कहकर भरोसा दिलाया था । इसी बीच दिनांक 08/06/2022 को अजय शादी करूंगा नहीं तो मर जाउंगा कहकर भावनात्मक रूप से बहला फुसलाकर अपने रिस्तेदार के घर ग्राम गोढी, लैलूंगा ले जाकर इच्छा के विरूद्ध बलात संभाग किया । उसके बाद अजय चौहान रोज मोबाईल पर बातचीत कर शादी करूंगा कहता था । जब पता चला कि वह सजातीय नहीं है तो उसे शादी नहीं हो सकती है, कहकर  मिलने से मना की । तब वह फिर से आत्महत्या कर मरने की बात कहकर इमोशन ब्लैकमेल किया और दिनांक 10/07/2022 को अजय चौहान अपने एक साथी (छोटू उर्फ कन्हैया सिदार) के साथ मोटर साइकिल में घर के पास आया और घर से बाहर बुलाकर जबरन मोटर साइकिल में बिठाकर गोढी ले आया और रात में डरा धमकाकर दुष्कर्म किया, उसी रात घरवाले आकर दोनों को फरसाबहार थाना ले गए थे । पीड़िता के आवेदन पर आरोपी अजय चौहान तथा उसके सहयोगी पर धारा 376, 506, 34 IPC का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया । आज दिनांक 14.07.2022 को मुख्य आरोपी अजय चौहान पिता एतवार चौहान उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम टुरटुरा थाना लैलूंगा एवं सहआरोपी कन्हैया सिदार उर्फ छोटू पिता श्यामलाल सिदार उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम छापरपारा धौंराडांड थाना लैलूंगा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया । आरोपी अजय चौहान युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाना तथा आरोपी कन्हैया सिदार दोनों को अपने मोटर सायकल पर साथ ग्राम गोढी ले जाना बताया । दोनों आरोपियों को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर घरघोड़ा न्यायालय भेजा गया है । कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक नारायण ‍सिंह मरकाम, सहायक उप निरीक्षक चंदन नेताम, प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी, आरक्षक जॉन टोप्पो की अहम भूमिका रही है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This