2 सौ शिक्षकों का सम्मान करेगा विप्र फाउंडेशन…

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel


गुरू पूर्णिमा के अवसर पर संस्कार स्कूल कैम्पस में होगा कार्यक्रम
पूरे जिले से चयनित किए गए शिक्षक


रायगढ़। विप्र समाज की अग्रणी संस्था विप्र फाउंडेशन के द्वारा 16 जुलाई शनिवार को संस्कार पब्लिक स्कूल कैम्पस में जिले से चयनित किए हुए सरकारी एवं प्राईवेट 2सौ से अधिक शिक्षकों का गुरू पूर्णिमा के अवसर पर सम्मान करने जा रहा है। विप्र

फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा मार्बल एवं महामंत्री सुनील मस्ता, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मंजू जोशी, संगठन महामंत्री श्रीमति मीना शर्मा ने बताया कि विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र शर्मा के निर्देश पर पूरे राज्य में विप्र फाउंडेशन के जिला शाखाओं द्वारा शिक्षकों का सम्मान किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिला रायगढ़ में विप्र फाउंडेशन के द्वारा वृहद स्तर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाना तय किया गया है। शिक्षक अलंकरण समारोह में विशिष्ट चयन समिति द्वारा शिक्षकों का चयन किया गया है। जिसमें जिले के राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक, विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य एवं प्रधान पाठक, विभिन्न विषयों के व्याख्याता, शिक्षक एवं सहायक शिक्षक शामिल है। इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए विप्र फाउंडेशन की पूरी टीम एवं सह आयोजक संस्कार पब्लिक स्कूल की पूरी टीम जोर-शोर से लगी हुई है।
मोमेंटो, शॉल, प्रशस्ति पत्र से होगा सम्मान
विप्र फाउंडेशन के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी ने एक स्वर में इस कार्यक्रम की सफलता की कामना करते हुए बताया कि गुरू पूर्णिमा के अवसर पर गुरूओ को याद करना भारतीय संस्कृति की परंपरा है अत: इसका पालन करते हुए प्रसिद्ध शिक्षकों को मोंमेटो, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम शनिवार 16 जुलाई को दोपहर 1 बजे से संस्कार पब्लिक स्कूल कैम्पस में आयोजित होगा। इसमें विप्र फाउंडेशन की महिला प्रकोष्ठ की सदस्या भी शामिल रहेंगी।
मीटिंग में मातृ शक्ति का हुआ सम्मान
प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में उक्त कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए विप्र फाउंडेशन की बैठक स्टेशन रोड स्थित पंचायती धर्मशाला में आयोजित की गई। जिसमें विप्र फाउंडेशन के अधिकांश पदाधिकारी शामिल हुए। उक्त कार्यक्रम में नवगठित महिला प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों का सम्मान वरिष्ठ जनों के द्वारा किया गया। जिसमें 16 जुलाई के कार्यक्रम की सभी महिला सदस्यों ने सराहना की और इसे सफल बनाने के लिए एकजुट होकर मेहनत करने की बात कही गई।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This