spot_img
spot_img
spot_img
Sunday, March 15, 2026

द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाये जाने से आदिवासी वर्ग में उत्साह-सत्यानंद राठिया… जनजाति समाज को मिल रहा है सर्वोच्च सम्मान

spot_img
Must Read

रायगढ़/जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये पूर्व मंत्री व अजजा मोर्चा प्रदेष सहप्रभारी सत्यानंद राठिया ने कहा कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जनजातीय समाज की अस्मिता की आवाज है उनके राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने से सर्वसमाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। यह हम सबके लिये गौरव की बात है कि समाज के अंतिम व्यक्ति के सेवभाव की प्रतीक श्रीमती द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर चुनावी समर में है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दूरगामी फैसले का जनजाति गौरव समाज की ओर से स्वागत करते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में 32 प्रतिषत जनजाति समुदाय की आबादी है इसलिए भी हमारे लिए यह पल सदैव स्मरणीय होगा कि देश के सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था के प्रमुख के रूप में वह समाज से प्रतिनिधि करने वाली पहली जनजाति महिला होंगी। देश के आजादी के बाद पहली बार इस तरह का फैसला लिया गया है कि जनजाति समुदाय के प्रतिनिधित्व करने वाली द्रौपदी मुर्मू देश के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बनाई गई है।

IMG-20260206-WA0024
IMG-20260205-WA0013
IMG-20260203-WA0014
IMG-20260203-WA0016
IMG-20260203-WA0015

श्रीमती द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल भी रही है उनका कार्यकाल अनुकरणीय व प्रेरणादायी रहा है। वे संथाल जनजाति का प्रतिनिधित्व करती है। इसके साथ ही उड़ीसा प्रदेश सरकार में मंत्री व संगठन के कई दायित्वों में कार्य करते हुये वे समग्र समाज हित के लिये सदैव कार्य करती रही है। आजादी के इतने वर्षों के बाद भी जनजाति समाज उपेक्षित रहा है जिन्हें समाज के मुख्यधारा में जोड़ने के लिय पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग से जनजातीय मंत्रालय बनाकर समाज के विकास को नवगति दी है। उसी दिषा में प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी समाज के मजबूती के लिय कार्य कर रहे है।
देष के 12 करोड़ से ज्यादा जनजाति समाज की आबादी है। इस ऐतेहासिक फैसले से समाज का हर वर्ग बेहद प्रसन्न है और श्रीमती मुर्मू के राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित होने के बाद से ही समाज के हर तरफ उत्साह का वातावरण है। वे सदैव संघर्ष की राह पर चलकर समाजिक, राजनीतिक सुचिता के लिये कार्य करती रही है। हम सबको विष्वास है कि वह देष की भावनाओं के अनुरुप हमेषा कार्य करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों के सांसद, विधायकों को श्रीमती मुर्मू के पक्ष में मतदान कर मजबूत राष्ट्र के निर्माण में अपनी महत्ती भूमिका निभाना चाहिए। हम अन्य दलों के विधायक, सांसदो से भी श्रीमती मुर्मू को समर्थन देने की अपील करते है।
आज की प्रेसवार्ता में जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह, आदिवासी नेत्री लोकेष्वरी सिदार, अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामनाथ बैगा, अजजा मोर्चा प्रदेष मंत्री महेष उरांव, अरुण राय, जिला भाजपा उपाध्यक्ष शांता साय, जिला भाजपा मंत्री रजनी राठिया, राधेष्याम राठिया, जिला पंचायत सदस्य सहोद्रा राठिया, स्नेहलता सिदार, चमेली सिदार एवं पदुमलाल परजा उपस्थित रहे।

IMG_20260205_223617
IMG_20260205_223649
IMG-20260204-WA0012
IMG-20260205-WA0010
IMG-20260204-WA0015
IMG-20260204-WA0023
IMG-20260205-WA0011
IMG_20260205_223120
IMG-20260205-WA0015
IMG-20260205-WA0014
IMG-20260204-WA0013
IMG-20260204-WA0011
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

स्काई टीएमटी द्वारा चपले में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कैंप का आयोजन

खरसिया, चपले। ग्राम चपले में 14 मार्च को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कैंप का सफल आयोजन किया...

More Articles Like This

error: Content is protected !!