जिले में गैस सिलेण्डर की पर्याप्त उपलब्धता, ऑनलाइन बुकिंग के दिन ही सिलेण्डर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश…कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर ने गैस एजेंसी संचालकों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश

spot_img
Must Read

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल कक्ष स्थापित

अफवाहों से दूर रहने की अपील, शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर 07762-319962 जारी

रायगढ़, 14 मार्च 2026/ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर  अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने जिले में संचालित समस्त गैस एजेंसी संचालकों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में खाद्य विभाग के अधिकारी तथा विभिन्न ऑयल कंपनियों के सेल्स ऑफिसर उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिले की सभी गैस एजेंसियों में घरेलू गैस सिलेण्डर की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया कि जिले में पंजीकृत समस्त घरेलू गैस उपभोक्ताओं की आवश्यकता के अनुरूप एजेंसियों में सिलेण्डर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

अपर कलेक्टर टोप्पो ने एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि विशेषकर शहरी क्षेत्रों में गैस प्राप्त करने हेतु उपभोक्ताओं की लगने वाली लंबी कतारों को व्यवस्थित एवं नियंत्रित किया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि उपभोक्ताओं द्वारा ऑनलाइन बुकिंग अथवा डीएससी जिस दिनांक को सफल होती है, उसी दिनांक को अनिवार्य रूप से गैस सिलेण्डर का वितरण किया जाए। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अनावश्यक रूप से परेशान न हों। जिले में गैस सिलेण्डर की पर्याप्त उपलब्धता है तथा ऑनलाइन गैस सिलेण्डर बुकिंग की व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो रही है।     

अपर कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन द्वारा स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल कक्ष भी स्थापित किया गया है। किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के समाधान के लिए टोल-फ्री दूरभाष नंबर 07762-319962 जारी किया गया है। साथ ही नागरिकों से यह भी अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों में प्रसारित किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों या तथ्यों से प्रभावित न हों।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा – आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने नक्सलवाद से विकास की ओर...

रायगढ़:- छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी जी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री...

More Articles Like This