spot_img
spot_img
spot_img
Wednesday, March 18, 2026

एपी ब्लास्टर ने जीता आरसीटी क्रिक्रेट कप पॉली फाईटर को 17 रनों से हराया 15 दिन तक रहा क्रिकेट का खुमार

spot_img
Must Read


रायगढ़। जिले के क्रिकेट टूर्नामेंट में ऊंचाई हासिल कर चुके आरसीटी कप टूर्नामेंट को एपी ब्लास्टर ने पॉली फाईटर को 17 रनों से हराकर कब्जा कर लिया। आयोजन समिति के सदस्य विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, विनय साहू ने बताया कि फाईनल मैंच बरसात के कारण थोड़ा विलंब से आरंभ हुआ। जिसमें पॉली फाईटर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जिसमें उन्होंने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 131 रन बनाये। जिसमें विकास द्विवेदी ने शानदार 51 रन और अक्षय गुप्ता ने 22 रन योगदान दिया। एपी ब्लास्टर की ओर से अमन मिश्रा ने 3, खिलेश सिदार ने 2 विकेट लिये। इसके जवाब में एपी ब्लास्टर ने 3 विकेट खोकर 11 ओवर में 78 रन बनाये थे कि बारिश हो गई। इस 78 रनों में संदीप कोरी के 38 रन शामिल है। आईसीसी के नियमानुसार एपी ब्लास्टर को 17 रनों से विजयी घोषित किया गया। आयोजन समिति के प्रशांत शर्मा व खिलेश सिदार ने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डिग्री कॉलेज के प्राचार्य अंजनी तिवारी, कार्यक्रम अध्यक्ष जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा, विशिष्ट अतिथि जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व सचिव महेन्द्र यादव, शरणदीप सिंह सलूजा, निखिल अग्रवाल, अंकुर बंसल, प्रो. धनेश सिंह, विनोद महामिया, सुरेन्द्र सिंह बल, जिला खेल अधिकारी अमित मरकाम मौजूद रहे। अतिथियों के सम्मान पश्चात संबोधन में मुख्य अतिथि अंजनी तिवारी ने खेल को बढ़ावा देने के लिए आयोजन समिति की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम अध्यक्ष रामचन्द्र शर्मा ने जिला क्रिकेट संघ द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि शरणदीप सिंह ने क्रिकेट के पुराने दिनों को याद कर सभी के साथ अनुभव को बांटा। वरिष्ट खिलाड़ी निखिल अग्रवाल ने ऐसी प्रतियोगिता को साल में 2 बार करवाने की जरूरत बताया। वरिष्ट खिलाड़ी विनोद महामिया ने आयोजन समिति की जबरदस्त तारीफ करते हुए सभी को बधाई दी। सुरेन्द्र सिंह बल ने टूर्नामेंट की सफलता को खिलाडिय़ों की जीत बताया। सभी अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, प्रशांत शर्मा ने किया। फोटोग्राफी दीपक साहू व संयोजन खिलेश सिदार ने किया। आभार प्रदर्शन विनय साहू के द्वारा किया गया।
मैच ऑफ द सीरिज सहित ईनामों की झड़ी
आयोजन समिति ने बताया कि पूरे टूर्नामेंट शानदार खेल का प्रदर्शन कर मैन ऑफ द सीरिज का खिताब युवा खिलाड़ी अमित कुवर को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया। श्रेष्ठ बल्लेबाज संदीप कोरी, श्रेष्ठ गेंदबाज लव्यम् राजपूत, श्रेष्ठ विकेट कीपर चिराग सिंह, श्रेष्ठ फिल्डर विनय साहू को दिया गया। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 81000 हजार रुपये नगद, उप विजेता टीम को 61000 हजार रुपये ट्रॉफी के साथ नगद दिया गया। मैन ऑफ द सीरिज को 5100 सौं रुपये, श्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज आदि को 2100 सौ रुपये दिये गये। 16 वर्ष की उम्र के नवोदित खिलाडिय़ों को इस टूर्नामेंट में डेब्यू करने के लिए विशेष रूप से पदक प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता में अनूप रोड कैरियर, होटल ट्रिनीटी, संस्कार पब्लिक स्कूल का विशेष योगदान रहा इसके अलावा बीकेटी गु्रप, सोनालिया ज्वेलर्स, गुरूकुल एकेडमी, आलोक डे्रसेस, महेन्द्र यादव आदि का भी सहयोग प्राप्त हुआ।

IMG-20260206-WA0024
IMG-20260205-WA0013
IMG-20260203-WA0014
IMG-20260203-WA0016
IMG-20260203-WA0015
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

19 मार्च से शुरू होगा एमएसपी कार्डिनल कप सीजन 9…रायगढ़ स्टेडियम में 10 दिन 32 टीमों के बीच होगा महामुकाबला

प्रशासन 11 और पत्रकार 11 के मैच से होगा जिले के सबसे बड़े फ्लड लाइट टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट...

More Articles Like This

error: Content is protected !!