आईजी रतनलाल डांगी ने पुलिस अधीक्षकों को दिया निर्देश.. वाहन चेकिंग के दौरान परिवार सहित जाने वालों को परेशानी ना हो, वाहन चालक भी लाठी डंडा ना रखें और ना नशा करें

spot_img
Must Read

बिलासपुर । श्री रतनलाल डांगी ने बिलासपुर पुलिस रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि वाहन चेकिंग के दौरान परिवार के साथ आने जाने वालों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। श्री डांगी ने पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे इसका परिपालन मुकम्मल कराएं। इसके साथ ही आईजी श्री दांगी ने वाहन चालकों को भी हिदायत दी है कि वह वाहनों में लाठी डंडा स्टिक हथियार और चाकू लेकर ना चले। साथ ही उन्होंने शराब का सेवन करके वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही करने को कहा है। श्री डांगी ने दुर्गा पंडालों के आसपास शराब सेवन करके घूमने वालों एवं शराब सेवन कर के विसर्जन स्थल पर जाने वालों के विरुद्ध भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। पूर्व में शराब के नशे में विसर्जन के दौरान डूबने से मृत्यु होने की घटनाएं हुई है। ऐसे हादसों को रोकने के लिए यह कदम उठाया है गए हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

IVF से एक साथ तीन बच्चों का जन्म: चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि

रायगढ़ /  डॉ. आर.एल. हॉस्पिटल एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर, रायगढ़ ने IVF उपचार के जरिए एक साथ तीन...

More Articles Like This