spot_img
Thursday, June 18, 2026

अलग अलग परिधानों से आकर्षण का केंद्र बना केलोविहार का गरबा नृत्य

spot_img
Must Read

डांस वही अंदाज नयी के तर्ज पर नम्बर 1 की श्रेणी पर आ गई गरबा उत्सव

अध्यक्ष समेत समिति को सफल आयोजन के लिये शहरवासियों ने सराहा

रायगढ़ /केलो विहार कालोनी में गरबा देखने शहरवासियों की भीड़ लग रही है और इसका कारण है डांस वही अंदाज नयी, जी हाँ प्रति वर्षों की तरह इस वर्ष भी केलो विहार कालोनी में दुगोत्सव पूजा पर गरबा का आयोजन किया गया है जो प्रथम दिवस से अलग अलग परिधानों में गरबा को एक अलग पहचान दे रहा है और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।इस वर्ष केलोविहार दुर्गोत्सव मनोज सतपथी की अध्यक्षता में भब्य रूप से मनाया जा रहा है यहाँ का गरबा बिते कई वर्षों से चर्चा में है शहरवासियों की नजर भी यहाँ पर हो रहे गरबा डांडिया पर है,दिन ब दिन गरबा करने वाली महिलाओं का संख्या बढ़ रहा है इसलिये समिति को भी ब्यवस्था में खासा इंतजाम करना पड़ रहा है वैसे कालोनीवासियों एवं समिति अत्यंत ही जुझारू है,


समिति के सांस्कृतिक सचिव आशीष इजारदार ने बताया कि दुर्गापूजा और गरबा का आयोजन विगत 9 वर्षों से किया जा रहा है तब से लेकर आज तक की स्तिथि बदल चुकी है ब्यवस्था की दृष्टि से समस्त समिति के पदाधिकारी और कालोनीवासियों के सहयोग से ही आयोजन सफल होता है आज केलो विहार के गरबा को शहर ही नही अपितु आसपास के अंचलों से भी लोग परिवार समेत आ रहे है,हर दिन महिलाएं अलग अलग परिधान जैसे बंगाली परिधान,बनारसी परिधान,उड़िया परिधान,छतीसगढ़ी परिधान ,गुजराती परिधान आदि से गरबा करते हुए सबका मन मोह रहे हैं,रायगढ़ में अब गरबा के लिये केलो विहार की अलग पहचान बन गई है लोगो से यह भी सुनने को मिल रहा कि नम्बर 1 गरबा केलो विहार का हो गया।

Latest News

तमनार पुलिस की अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, ग्राम कोडकेल में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की क्षेत्रों में लगातार जारी है कार्रवाई 17 जून, रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि...

More Articles Like This

error: Content is protected !!