रायगढ़/ जुटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सारंगढ़ बस स्टैंड में उस वक्त सनसनी फैल गई जब अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, युवक के सीने पर गहरे जख्म के निशान हैं तथा संदिग्ध परिस्थितियों में लाश को देखा गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई, शव के पास एक बैग भी बरामद किया गया है सूत्रों के अनुसार रात के समय अज्ञात व्यक्ति से लूटपाट किया गया होगा फिर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। इस बात की सूचना मिलते ही तत्काल ही मौके पर जूटमिल पुलिस पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किन कारणों से हत्या हुई तथा मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है। आगे की कार्यवाही जूटमिल पुलिस द्वारा की जा रही है।









