spot_img
Friday, May 15, 2026

क्रिकेट के नये सत्र का आगाज़ सभी वर्ग के पंजीयन आरंभ अंडर 14 का ट्रायल 25 सितंबर को

Must Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आगामी वर्ष के लिए शेड्यूल जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत पहला ट्रायल अंडर 14 का 25 सितंबर को होने जा रहा है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि आगामी वर्ष के लिए अंडर 14 की टीम अभी से चुनकर अभ्यास करवाया जाएगा। जिसके लिए संस्कार पब्लिक स्कूल कैम्पस स्थित संस्कार क्रिकेट एकेडमी में 25 सितंबर को प्रात: 10 बजे से ट्रायल लिया जाएगा। इसके लिए वरिष्ठ खिलाड़ी पंकज बोहिदार एवं जफर उल्लाह सिद्धीकी को चयनकर्ता के रूप में मनोनीत किया गया है। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने अधिक से अधिक संख्या में खिलाडिय़ों को शामिल होने की अपील की है।
सभी उम्र के खिलाडिय़ों का पंजीयन
सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि सभी उम्र वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। इसके लिए अंडर 14, 16, 19, 23, सीनियर एवं महिला वर्ग का पंजीयन करना आरंभ कर दिया गया है। पुराने पंजीयन हेतु किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। लेकिन जो खिलाड़ी पहली बार पंजीयन करवाने जा रहे हैं उनके लिए 30 सितंबर तक का समय पंजीयन हेतु रखा गया है। अत: सभी खिलाडिय़ों से अपील की गई है कि वे इतवारी बाजार के पीछे स्थित जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय प्रात: 11.00 बजे से 1.00 बजे तक एवं शाम को 5.00 बजे से 8.00 बजे तक पंजीयन करवा सकते हैं।
यह है नियमावली
जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि 30 सितंबर तक पंजीयन करवा ले ताकि ट्रायल के समय खेल से वंचित न हो। सभी उम्र वर्ग के खिलाडिय़ों को पंजीयन हेतु पंजीयन फार्म, पिछले 6 वर्ष की शैक्षणिक मार्कशीट, डिजीटल एवं मेनवल जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वर्तमान में ली हुई पासपोर्ट साईज फोटो लाना अनिवार्य है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के द्वारा हर वर्ग हेतु डिजीटल जन्म प्रमाण पत्र रहना अनिवार्य कर दिया गया है। इसलिए अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने सभी से अपील की है कि वे अपना डिलीटल जन्म प्रमाण पत्र बनवा लें।
यह है उम्र सीमा
सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि ट्रायल देने के पूर्व अपनी उम्र सीमा की जांच जन्म प्रमाण पत्र एवं मार्कशीट में अवश्य कर लेवें। अंडर 14 के ट्रायल हेतु 1 सितंबर 2008 उम्र सीमा रखी गई है। अर्थात 1 सितंबर 2008 के पूर्व जन्म लेने वाले कोई भी खिलाड़ी इसमें शामिल नहीं हो सकेंगे। इसमें 1 सितंबर 2008 से 31 अगस्त 2010 तक जन्म लेने वाले खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकते हैं। इसलिए सभी खिलाड़ी उम्र के अनुसार ही ट्रायल देने आवे।

Latest News

इंस्टाग्राम फ्रेंड बनकर युवती से छेड़खानी, धमकी और ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई

आरोपी युवक ने युवती के इंस्टाग्राम आईडी से युवती के घरवालों को भेजने लगा अश्लील पोस्ट शिकायत के बाद पुलिस...

More Articles Like This

error: Content is protected !!