महुआटोली आश्रम के अघोर परंपरा के अवधूत बाबा समूह रत्न रामजी का निधन. कल आश्रम मे होगा अंतिम संस्कार

spot_img
Must Read

कुनकुरी (जशपुर)

कुनकुरी स्थित महुआटोली आश्रम के अघोर परंपरा के अवधूत बाबा समूह रत्न रामजी का आज रायपुर में निधन हो गया. बाबा के निधन का समाचार सुनकर अवधूत संस्था के प्रमुख गौतम बाबा आज महुआटोली पहुंच गए हैं. कल गौतम बाबा के मार्गदर्शन में दिवंगत बाबा का विधिवत अंतिम संस्कार किया जाऐगा.

महुआटोली आश्रम के पदेन उपाध्यक्ष एवं बाबा के प्रमुख शिष्य मुरारीलाल अग्रवाल ने बताया कि दिवंगत बाबा का पार्थिव शरीर को रायपुर से महुआटोली लाया जा रहा है. यंहा आश्रम में 20 सितंबर को उनके भक्तों के दर्शनार्थ रखा जाऐगा. इसके बाद आश्रम परिसर में ही विधिविधान से अंतिम संस्कार किया जाऐगा
बाबा के निधन की खबर मिलते ही उनके अनुयायियों मे शोक की लहर व्याप्त है. बाबा इस अंचल में सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों से जुड़ कर लोगों की भलाई के कार्यों में प्रमुख भूमिका निभाते थे. बाबा के भक्तों ने उनके असामयिक निधन को जशपुर अंचल में अपूरणीय क्षति बताया है.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2026 की पत्रिका का भव्य विमोचन

14 दिवसीय महोत्सव में 56 से अधिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्तर का मास्टर शेफ, AI कार्यशाला और भव्य शोभायात्रा होगी...

More Articles Like This