spot_img
Thursday, June 18, 2026

विप्र फाउंडेशन का परशुराम कुंड अभियान जोरों पर पहले ही दिन एकत्रित हुए लाखों रुपये

spot_img
Must Read


विप्र समाज की अग्रणी संस्था विप्र फाउंडेशन के नेतृत्व में भारत सरकार एवं अरूणाचल प्रदेश सरकार के द्वारा भगवान श्री परशुराम कुंड पर्यटन स्थल विकसित किया जा रहा है। जिसके लिए रायगढ़ में सहयोग राशि एकत्रित करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र शर्मा के नेतृत्व में एवं आईटी सेल के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयपुर से आए माधव शर्मा के आतिथ्य में विप्र फाउंडेशन के द्वारा आरंभ किया गया। जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि पूरे देश से 11 करोड़ रुपये की राशि एकत्रित करने के लिए परशुराम कुंड अभियान पूरे देश में आरंभ किया गया है। इसी अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र शर्मा के नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसकी देखरेख एवं

प्रबंधन के लिए दीपक शर्मा को संयोजक नियुक्त किया गया है। विप्र फाउंडेशन की बैठक में इसका शुभारंभ किया गया। जिसमें स्व. जगराम शर्मा के चारों सुपुत्रों सुरेन्द्र शर्मा एवं अन्य के द्वारा 2 लाख 2 हजार 202 रुपये की राशि एवं नवीन शर्मा के द्वारा 51 हजार रुपये की राशि देकर शानदार शुरूआत की गई। आने वाले समय में यह अभियान युद्ध स्तर पर जारी रहेगा।
क्या कहते हैं प्रदेश अध्यक्ष
रामचन्द्र शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष
विप्र फाउंडेशन छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय संरक्षक श्री सत्यनारायण शर्मा जी एवं संयोजक श्री सुशील ओझा जी व प्रदेश प्रभारी श्री चरण शर्मा जी के मार्गदर्शन में यह

अभियान पूरे छत्तीसगढ़ में जोर-शोर से चलाया जा रहा है। रायगढ़ जिले से भी काफी सहयोग सर्व समाज के लोगों से प्राप्त हो रहा है। विप्र फाउंडेशन लगातार सर्व समाज के हित में कार्य करता रहा है । भगवान परशुराम जी की मूर्ति लगाकर इसे और आगे बढ़ाया जाएगा।

Latest News

तमनार पुलिस की अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, ग्राम कोडकेल में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की क्षेत्रों में लगातार जारी है कार्रवाई 17 जून, रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि...

More Articles Like This

error: Content is protected !!