सोई सरकार को जगाने ओपी ने किया युवाओं से राजधानी चलने का आह्वान

spot_img
Must Read

जारी वीडियो संदेश में ओपी ने कहा जनता त्रस्त सरकार मस्त

रायगढ़ :- प्रदेश भाजपा मंत्री ओपी चौधरी ने 24 अगस्त बुधवार को राजधानी मुख्यमंत्री निवास घेरने प्रदेश के समस्त युवाओं का आह्वान करने जारी वीडियो संदेश में कहा चलबो रायपुर मांगबो रोजगार l भारतीय जनता पार्टी का यूथ विंग भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा राजधानी की सड़क में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास का घेराव किया जाएगा l यह आंदोलन सोई सरकार को जगाने व उनके साथ हो रही वादा खिलाफी के लिए है जिसमे छत्तीसगढ़िया भाई बहनों से शामिल होने की मार्मिक अपील ओपी चौधरी ने की है l इस लड़ाई को युवाओं के अस्मिता की लड़ाई से जोड़ते हुए ओपी ने कहा कि

राजधानी में युवाओं के हल्ला बोल से यह सरकार जागने के लिए विवश होगी l यह लड़ाई छग के हर युवा साथी के साथ हो रहे अन्याय अत्याचार के खिलाफ लड़ाई जो सरकार की वादाखिलाफी से त्रस्त हो चुका है l ओपी चौधरी ने बताया बेरोजगारी भत्ता के वादे से मुकरने वाली सरकार ने एस आई व फॉरेस्ट में भर्तियों पर रोक लगा दी l व्यापम गुमशुदा बताते हुए ओपी में कहा कि थोड़ी मोड़ी भर्तियों में रोजगार माफिया राज हावी हो गए l प्रदेश की संवैधानिक संस्था पी एस सी को भ्रष्टाचार का अड्डा बताते हुए कहा कि छोटी मोटी नौकरी करने वाले युवा साथियों के पहले साल के वेतन में तीस प्रतिशत दूसरे साल में बीस प्रतिशत तीसरे साल में दस प्रतिशत की कटौती को जा रही है l नई भर्ती में शामिल युवाओं को वेतन वृद्धि पांचवे साल में

मिलेगी l सत्ता में आने के पहले संविदा व अनियमित कर्मचारियों को दस दिन में नियमित करने के वादे को भूलकर यह सरकार आंदोलन
बिजली विभाग के कर्मचारियों की बात सहानुभूति पूर्वक सुनने की बजाय लाठी चार्ज करवा रही है l यह सरकार की हिटलरशाही का प्रमाण है l प्रदेश को माफियाओं के कब्जे में बताते हुए ओपी चौधरी ने कहा कि तमाम मुद्दों पर सोई सरकार को जगाने प्रदेश के तमाम युवा साथी 24 अगस्त को राजधानी पहुंचे l और शांति पूर्ण हल्ला बोल करे l

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2026 की पत्रिका का भव्य विमोचन

14 दिवसीय महोत्सव में 56 से अधिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्तर का मास्टर शेफ, AI कार्यशाला और भव्य शोभायात्रा होगी...

More Articles Like This