घर पर अवैध कबाड़ डम्प की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस की रेड….

spot_img
Must Read

छापेमार कार्यवाही पर संदेही के घर पर मिला 1 टन अवैध कबाड़, घरघोड़ा पुलिस ने की कार्रवाई….

रायगढ़ । आज दिनांक 22.08.2022 को घरघोड़ा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर घरघोड़ा के वार्ड क्रमांक 02 में रहने वाले मो . मुजाहिर खान के घर अवैध कबाड़ संग्रहण किये जाने की सूचना पर रेड कार्रवाई किया गया । घरघोड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि मो . मुजाहिर खान अपने घर में चोरी का लोहे का एंगल, चैनल, पाईप, सेंट्रिंग प्लेट वगैरह रखा है । सूचना पर टीआई प्रवीण मिंज के निर्देशन पर सहायक उप निरीक्षक विलफ्रेड मसीह एवं हमराह स्टाफ द्वारा संदेही के घर जाकर दिया गया । संदेही मो . मुजाहिर खान के घर आंगन में लोहे का एंगल , चैनल पाईप , रॉड , सेंट्रिंग प्लेट , साईकिल का रीम , कटा हुआ फ्रेम पड़ा हुआ मिला । मो. मुजाहिर से उक्त समानों के संबंध में पूछताछ कर किसी प्रकार का कागजात पेश करने कहा गया जो टाल-मटोल कर कोई कागजात नहीं होना बताया जिससे उक्त समान चोरी की संपत्ति होने की पूर्ण संदेह पर आरोपी मो . मुजाहिर खान से लोहे का एंगल , चैनल पाईप , रॉड , सेंट्रिंग प्लेट , साईकिल का रीम , कटा हुआ फ्रेम वजनी करीब *01 टन कीमत लगभग 30,000 रुपये* को गवाहों के समक्ष जप्त कर  *आरोपी मो . मुजाहिर खान उर्फ राजु पिता मो . कासिम उम्र 34 वर्ष सा . वार्ड क्र . 02 घरघोड़ा, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़* के थाना घरघोड़ा में इस्तगासा क्रमांक- 10/2022 धारा 41 (1+4 ) जा.फौ./379 भा.द.वि. कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दिया गया है । सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना घरघोड़ा के एएसआई विलफ्रेड मसीह, आरक्षक उधो पटेल, पुरुषोत्तम सिदार की अहम भूमिका रही है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2026 की पत्रिका का भव्य विमोचन

14 दिवसीय महोत्सव में 56 से अधिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्तर का मास्टर शेफ, AI कार्यशाला और भव्य शोभायात्रा होगी...

More Articles Like This