उरांव जनजाति की कुड़ुख भाषा में निर्मित विश्व की पहली फीचर फ़िल्म “जहर जिनगी गही” का शुभारंभ

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

देखिए वीडियो

पत्थलगांव.10 अगस्त. (रमेश शर्मा)

छत्तीसगढ़ में जशपुर और सरगुजा जिले की खूबसूरत वादियों में फिल्माई गई उरांव जनजाति की कुड़ुख भाषा में निर्मित विश्व की पहली फीचर फ़िल्म “जहर जिनगी गही” का शुभारंभ विधायक एवं संसदीय सचिव यूडी मिंज के हाथों हुआ।

फिल्म के निदेशक इनुस कुजूर ने बताया कि कुड़ुख भाषा की यह फ़िल्म विश्व के सात देशों में अपना परचम लहरा रही है। कुड़ुख बहुसंख्यक बोली भाषा है। यह फ़िल्म आदिवासी उंराव समाज के साथ हर वर्ग को अच्छी लगेगी।
अमेरिका, कनाडा और जर्मनी में रहने वाले उरांव जनजाति के लोगों ने इस फिल्म को देखकर जम कर सराहना की. कैलिफोर्निया में रहने वाले पत्थलगांव के अशोक कुजूर ने बताया कि वे अपने देश से दूर रहकर अक्सर सोचा करते थे कि आदिवासी संस्कृति बोली भाषा कुड़ुख में फ़िल्म बने। आज इस फ़िल्म का शुभारंभ होना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने झरना टीम को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

कुनकुरी विधायक एवं संसदीय सचिव यूडी मिंज ने झरना आर्ट ग्रुप की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि एक संस्कृति का फिल्मांकन कर उसे पर्दे पर उतरना बहुत बड़ी बात है। पहली कुड़ुख फ़िल्म की शुरुआत आदिवासी बहुल जिले से हो रही है जो यहां नए आयाम स्थापित करेगी। सुदूर वनांचल की खूबसूरती और यहां की आबोहवा कुड़ुख आदिवासी संस्कृति के साथ विश्व पटल पर स्थापित हो रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This