सुरक्षा नियमों का पालन भर नहीं है बल्कि प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी का अभिन्न हिस्सा होना चाहिएः ईडी

spot_img
Must Read

रायगढ। जिंदल पावर लिमिटेड तमनार में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। इस दौरान सप्ताह भर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नेशनल सुरक्षा सप्ताह का समापन पिछले दिनों हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्लांट हेड व ईडी जी वेंकट रेड्डी थे। कार्यक्रम में 300 से अधिक कर्मचारी एवं सहयोगी शामिल हुए।

प्लांट के ईडी जी वेंकट रेड्डी ने सुरक्षा को बढ़ाने के लिए लोगों को जोड़ने उन्हें शिक्षित करने और सशक्त बनाने के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा केवल नियमों का पालन भर नहीं हैए बल्कि यह प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी और कार्य संस्कृति का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने सभी कर्मचारियों द्वारा निरंतर सुरक्षा मानकों के पालन के लिए निर्देशित किया।

कार्यक्रम के दौरान एचआर हेड संदीप सांगवान ने अपने संबोधन में कहा कि सुरक्षा शपथ लेना कोई औपचारिकता नहीं हैए बल्कि यह एक गंभीर प्रतिबद्धता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे शपथ को पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपनाएं तथा उसे अपने दैनिक कार्यों में भी उतारें।

इस कार्यक्रम में देशभर से आए सुरक्षा विक्रेताओं और आपूर्तिकर्ताओं ने अपने नवीनतम सुरक्षा उत्पादों और समाधानों का प्रदर्शन किया। सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से छह सहयोगी कर्मचारियों के समूह ने शिक्षाप्रद नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

विजेताओं को किया गया सम्मानित 

राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गयाए जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल हुए विजेताओं को कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

More Articles Like This