दिनदहाड़े राजधानी में छत्तीसगढ़ के बड़े कारोबारी पर फायरिंग…सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए नकाबपोश शूटर

spot_img
Must Read

दिनदहाड़े राजधानी में छत्तीसगढ़ के बड़े कारोबारी पर फायरिंग…सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए नकाबपोश शूटर

रायपुर / छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तेलीबांधा क्षेत्र अंतर्गत कंस्ट्रक्शन कारोबारी प्रहलाद अग्रवाल पर गोली चलाई गई यह वारदात शनिवार सुबह 11:00 बजे की बताई जा रही है दो नकाबपोश युवक बाइक में सवार होकर आए उन्होंने दो फायरिंग की प्रहलाद अग्रवाल के कार की शीशे के ऊपर गोली चलाई तथा दूसरी हवाई फायरिंग की, भागते हुए दोनों का सीसीटीवी फुटेज में वीडियो साफ नजर आ रहा है। 

जिस बाइक में इस घटना को अंजाम दिया था उस दोपहिया वाहन को घटनास्थल की थोड़ी दूर पर ही छोड़कर भाग निकले, दोनों ही शूटर चेहरे पर नकाब लगाकर आए हुए थे पहले तो उन्होंने प्रहलाद अग्रवाल के ऑफिस की रेकी की जब वह ऑफिस आया उसके बाद फायरिंग की गई, पुलिस ने सभी तरफ नाकेबंदी कर दी है। दोनों ही शूटर की खोजबीन जारी है। 

इस घटना को देखकर लगता है कि प्रहलाद अग्रवाल को सिर्फ डराने के लिए गोली चलाई गई, मिली जानकारी के अनुसार प्रहलाद अग्रवाल एक बड़े कारोबारी है जो कि छत्तीसगढ़ में नहीं छत्तीसगढ़ के बाहर राज्यों में भी उनका काम चलता है प्रहलाद अग्रवाल सूरजपुर जिले के रहने वाले हैं जो सड़क निर्माण का काम करती है जिनको झारखंड में भी सड़क निर्माण का काम मिला है। फिलहाल कारोबारी पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल – वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में बैठकर किया भोजन

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल - वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में...

More Articles Like This