जेएसपी फाउंडेशन, जेपीएल तमनार में रक्तदान शिविर का आयोजन…

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रक्तदान महादान 43 कर्मचारियों ने रक्तदान कर पुण्य के भागीदार बने

तमनार –श्री ओम प्रकाश जिंदल ‘बाबूजी’ के 92वीं जयंती के अवसर पर आयोजित सीएसआर सप्ताह के चतुर्थ दिवस को उनके सामुदायिक विकास को समर्पित करते हुए जेएसपी फाउंडेशन, जेपीएल तमनार एवं ओपी जिंदल हॉस्पिटल, रेडक्रॉस सोसायटी रायगढ़ और ओपी जिंदल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर सावित्रीनगर एवं रायगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन फोर्टिस ओपी जिंदल हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर सावित्रीनगर तमनार में किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के 43 कर्मचारियों ने रक्तदान महादान की उपयोगिता को समझते हुए रक्तदान कर, पुण्य के भागीदार बनें।
रक्तदान शिविर 2022 का शुभारंभ मेजर जनरल श्री गजेंद्र प्रसाद ( रिटा.), प्रेसिडेंट जेपीएल, तमनार के मुख्य आतिथ्य, श्री आर डी कतरे, उपाध्यक्ष, श्री ऋषिकेश शर्मा, विभागाध्यक्ष, सीएसआर, श्री राजेश

रावत, प्रबंधक, डॉक्टर यू के पति, चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर अश्वनी पटेल, ओपी जिंदल हॉस्पिटल सावित्रीनगर, डॉक्टर प्रकाश जी रेड क्रॉस सोसायटी, सीएसआर जेपीएल तमनार के डॉ हेमेंद्र साहू एवं टीम सीएसआर की गरिमामय उपस्थिति में बाबूजी श्री ओ पी जिंदल जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेजर जनरल रिटा. श्री गजेंद्र प्रसाद, प्रेसिडेंट, जेपीएल तमनार ने कहा कि रक्तदान महादान है।
रक्तदान कर हम अनजान व्यक्तियों की जीवन बचाने में समक्ष होते हैं,जो आकस्मिक रूप से इसके अभाव में अपने जीवन से हाथ धो बैठते हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लें एवं रक्तदान कर पुण्य के भागीदार बने।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This