spot_img
Saturday, August 8, 2026

दिल्ली से रायपुर तक हर बड़े घेराव में उस्मान बेग एंड टीम की आक्रामक मौजूदगी…रायगढ़ जिला युवा कांग्रेस ग्रामीण की हमेशा की तरह रही सक्रिय भागीदारी जिला अध्यक्ष उस्मान बेग के नेतृत्व में मजबूत और सक्रिय हो रही युवा कांग्रेस 

spot_img
Must Read

रायगढ़ /दिल्ली /रायपुर / रायगढ़ जिला ग्रामीण युवा कांग्रेस की टीम एक बार फिर राष्ट्रीय से प्रदेश स्तर तक अपने आक्रामक तेवरों और मजबूत उपस्थिति के साथ नजर आई। जिला अध्यक्ष उस्मान बेग के नेतृत्व में टीम ने दिल्ली संसद घेराव और रायपुर विधानसभा घेराव दोनों बड़े आंदोलनों में प्रभावशाली भागीदारी दर्ज कराई।

दिल्ली में भारतीय युवा कांग्रेस के आह्वान पर संसद घेराव कार्यक्रम उदय भानु चिब के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें सचिन पायलट और इमरान प्रतापगढ़ी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक, किसानों के मुद्दों और लोकतंत्र की सुरक्षा को लेकर हुए इस प्रदर्शन में देशभर से कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान उस्मान बेग अपनी टीम के साथ अग्रिम पंक्ति में डटे रहे और पूरे आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते नजर आए।

 

इसके बाद रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में विधानसभा घेराव कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें सचिन पायलट प्रदेश प्रभारी के रूप में मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर भूपेश बघेल, दीपक बैज, चरण दास महंत, टीएस बाबा , मोहम्मद अकबर , उमेश पटेल, लालजीत सिंह राठिया और देवेंद्र यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही। कानून व्यवस्था, नशे का बढ़ता प्रभाव, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया, जिसमें उस्मान बेग एंड टीम ने हर स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाई।

इन दोनों महत्वपूर्ण आंदोलनों में उस्मान बेग ने आकाश शर्मा और राकेश पांडेय के निर्देश में अपनी पूरी टीम के साथ भागीदारी सुनिश्चित की। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेताओं ने उनकी सक्रियता, मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए शुभकामनाएं भी दीं।

जिला अध्यक्ष बनने के बाद बदली तस्वीर- 

जिला अध्यक्ष बनने के बाद से उस्मान बेग ने जिस ऊर्जा और निरंतरता के साथ काम किया है, उसने रायगढ़ जिला युवा कांग्रेस ग्रामीण में नई जान फूंक दी है। पिछले कुछ महीनों में संगठन न केवल लगातार सक्रिय हुआ है, बल्कि हर स्तर पर उसकी उपस्थिति भी मजबूत हुई है।

हर महीने रायपुर और दिल्ली में आयोजित बड़े कार्यक्रमों में भागीदारी के साथ-साथ जिले और स्थानीय स्तर पर भी युवा कांग्रेस के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं में नया जोश, संगठन में बेहतर समन्वय और जमीनी स्तर पर बढ़ती सक्रियता साफ तौर पर देखने को मिल रही है।

लगातार मेहनत, आक्रामक कार्यशैली और संगठन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता ने यह साबित कर दिया है कि उस्मान बेग के नेतृत्व में रायगढ़ जिला युवा कांग्रेस ग्रामीण एक नई ऊर्जा, नई दिशा और मजबूत भविष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है।

Latest News

आमापाली में वित्त मंत्री ने लगाई जन चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

महतारी वंदन की राशि से जगन्नाथ मंदिर निर्माण में सहयोग, महिलाओं ने पेश की सामाजिक सहभागिता की मिसाल स्वेच्छा से...

More Articles Like This

error: Content is protected !!