दुर्गा चौंक मिट्ठूमुड़ा में जूटमिल पुलिस की शराब रेड कार्रवाई…..

spot_img
Must Read

शराब बिक्री कर रहे आरोपी से 14 लीटर महुआ शराब और बिक्री रकम जप्त, आरोपी गया जेल…..

रायगढ़। नव पदस्थ पुलिस चौकी जूटमिल प्रभारी उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल के नेतृत्व में आज दिनांक 10/08/2022 को जूटमिल पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा मुखबिर सूचना पर दुर्गा चौंक मिट्ठूमुड़ा में मार्शल यादव के घर शराब रेड कार्रवाई किया गया । चौकी प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मार्शल यादव घर पर अवैध रूप से शराब की बिक्री करता है । रेड कार्रवाई दौरान पुलिस टीम को मार्शल यादव उसके घर सामने गली में मिला पूछताछ करने पर शराब ब्रिकी करना स्वीकार किया । जिसके पेश करने पर एक 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक के डिब्बा में करीब 14 लीटर महुआ शराब (₹3000) एवं शराब ब्रिकी का नगदी रकम ₹130 मौके पर जप्त किया गया है । आरोपी मार्शल यादव पिता धनसिंह यादव 24 साल निवासी दुर्गा चौंक मिट्ठूमुड़ा चौकी जूटमिल थाना कोतवाली पर धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है । कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक विजय गोपाल, आरक्षक प्रताप बेहरा, आरक्षक ओश्निक विश्वाल की अहम भूमिका रही है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

कौशल से आत्मनिर्भरता की ओर: एनटीपीसी लारा ने ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाया

रायगढ़: एक सुई, एक धागा और एक नई शुरुआत—एनटीपीसी लारा के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए...

More Articles Like This