spot_img
Sunday, August 9, 2026

पेंशन की मांगों को लेकर…शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक….

spot_img
Must Read

देखिए वीडियो

रायगढ़ / चक्रधर नगर थाना क्षेत्र से बड़ा मामला निकल कर आ रहा है की महापल्ली गांव में दोपहर को एक युवक एयरटेल के 50 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर शराब के नशे में धुत होकर चढ़ गया था। जहां देखते ही देखते गांव में अफरा तफरी मच गई। सभी की कवायद यह थी। कि युवक को किसी भी तरह सकुशल टावर से नीचे उतारा जाए। किसी ने घटनास्थल से चक्रधर नगर थाना को इस मामले की सूचना दी, वही तत्काल ही चक्रधर नगर पुलिस अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंची और युवक को घंटों की मशक्कत के बाद युवक को टावर से नीचे उतारा गया। दमकल की सहायता भी ली गई। पुलिस के लिए सबसे चुनौती भरा भी यह दिन रहा लेकिन अंततः युवक को उतारा लिया गया। युवक की मां को वृद्धा पेंशन नहीं मिलने को लेकर टावर पर चढ़ा था। गाव वालों का कहना की हमेशा ही शराब के नशे में चूर रहता है युवक उसका नाम किशन खड़िया, उम्र 19 वर्ष बताया जा रहा है।

Latest News

आमापाली में वित्त मंत्री ने लगाई जन चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

महतारी वंदन की राशि से जगन्नाथ मंदिर निर्माण में सहयोग, महिलाओं ने पेश की सामाजिक सहभागिता की मिसाल स्वेच्छा से...

More Articles Like This

error: Content is protected !!