आकाशीय बिजली की चपेट में आकर पिता पुत्र की दर्दनाक मौत

spot_img
Must Read

जशपुर.28 जुलाई.

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का बगीचा विकास खंड मे आज शाम हर्राडीपा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर पिता पुत्र की दर्दनाक मौत का हादसा हो गया.

सन्ना थाना प्रभारी भरतलाल साहु ने बताया कि इस हादसे के दौरान 13 वर्षीय बच्चे अजय के साथ उसके पिता सीताराम खेत मे काम कर रहे थे. इस दौरान अचानक आकाशीय गाज गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी.

यंहा आदिवासियों के हितों की रक्षा करने वाला प्रमुख संगठन जनजातीय सुरक्षा मंच कुछ अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि इन दिनों जशपुर जिले के बगीचा और सन्ना क्षेत्र में लगातार आकाशिय गाज गिरने की घटना हो रही हैं.

उन्होंने कहा कि यंहा बार बार आकाशीय बिजली की चपेट में आ जाने से ग्रामीणों की दर्दनाक मौत के हादसों को लेकर भय व्याप्त है. इस वर्ष मानसून की शुरुआत के बाद अब तक दर्जन भर मौतें आकाशीय गाज की चपेट में आ जाने से दर्ज की जा चुकी है परन्तु अब तक इस आपदा से बचाव के लिए तड़ित चालक लगाने की मांग पर क्रियान्वयन नहीं हो पाया है.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

अदाणी फाउंडेशन ने 10 गांवों में दिया पशुधन स्वास्थ्य प्रबंधन प्रशिक्षण 274 किसानों को मिला सीधा लाभ, महिलाओं की रिकॉर्ड भागीदारी से महिला सशक्तिकरण...

रायगढ़, : ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने और वैज्ञानिक पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रायगढ़ में एक...

More Articles Like This