आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान कर कांग्रेस के नेता ने कांग्रेस की घृणित मानसिकता का शर्मनाक प्रदर्शन किया – सांसद गोमती साय

spot_img
Must Read

फरसाबहार। रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा कि आदिवासी अस्मिता की प्रतीक, देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पद पर आसीन श्रीमती द्रोपती मुर्मू जी का अपमान कर कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कांग्रेस की घृणित मानसिकता का शर्मनाक प्रदर्शन किया है। आखिर सच बाहर आ ही गया कि कांग्रेस एक आदिवासी समुदाय विरोधी है। ये कांग्रेसी एक ही परिवार की भक्ति में इतने गिर चुके है कि देश के संविधान के सर्वोच्च पद की गरिमा का भी सम्मान नही करते। आदिवासी महिला का अपमान पूरे जनजातीय समुदाय का अपमान है जो बर्दास्त नहीं होगा।
राष्ट्रपति पद की गरिमा भंग करने एवं एक आदिवासी समाज की महिला का लज्जा जनित अपमान करने पर इनके खिलाफ राष्ट्र द्रोह तथा संविधान के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पद का सार्वजनिक रूप से अपमान करने का अपराध दर्ज किया जाना चाहिए। अगर ऐसा नही हुआ तो इस प्रकार की निर्लज्जता व राष्ट्रीय अपमान की घटनाएं घटित होती रहेंगी। विपक्ष संविधान के दायरे में रह कर विरोध करे तो अच्छा होगा। संविधान की मर्यादा के बाहर जाने पर कठोर कार्यवाही की मांग करती हूँ। साथ ही कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी से मांग करती हूँ कि वे अपने इस नेता के कृत्य पर माफी मांगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

अदाणी फाउंडेशन ने 10 गांवों में दिया पशुधन स्वास्थ्य प्रबंधन प्रशिक्षण 274 किसानों को मिला सीधा लाभ, महिलाओं की रिकॉर्ड भागीदारी से महिला सशक्तिकरण...

रायगढ़, : ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने और वैज्ञानिक पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रायगढ़ में एक...

More Articles Like This