लोगो को जितनी आवश्यकता हवा – पानी की उतनी ही जरूरत बिजली की – विधायक प्रकाश नायक

spot_img
Must Read


आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित बिजली उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक प्रकाश नायक

रायगढ़- लोगो को जितनी आवश्यकता हवा और पानी की है। इतनी ही आवश्यकता आज विद्युत की भी है।केंद्र में जब काग्रेस शासन मौजूद थी तब कांग्रेस सरकार द्वारा राजीव गांधी विद्युतीकरण मिशन के तहत हर गांव घर में विद्युत सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य किया गया है।उक्त बातें विधायक प्रकाश नायक द्वारा स्थानीय पंजरी प्लांट स्थित ऑडिटोरियम में विद्युत विभाग द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित बिजली उत्सव कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में की गई। वही उन्होंने आगे अपनी बात रखते हुए बताया कि

प्रदेश में कांग्रेस शासन आते ही बिजली बिल हाफ योजना चलाई गई।जिसका भरपूर लाभ आम जनता को मिल रहा है।वर्तमान में पंप के लिए राशि स्वीकृत की गई है। जिसके तहत कनेक्शन वितरण किए जाने का कार्य जारी है।प्रदेश का किसान आज उन्नत व सम्पन्न हो रहा है। वही विधायक प्रकाश नायक द्वारा मुख्य मंत्री द्वारा चलाई जा रही

योजनाओं को लेकर उनका आभार जताते हुए आमजनता को इस मंच के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम पर्व हरेली की शुभकामनाए दी गई। वही इस कार्यक्रम के अवसर पर प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि की भूमिका में विधायक प्रकाश नायक ,विशिष्ठ अतिथि कलेक्टर श्री मती रानू साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल,महापौर श्रीमती जानकी काटजू, जिला पंचायत सी ई ओ अविनाश मिश्रा शामिल रहे।वही कार्यक्रम के अतिथियों का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

अदाणी फाउंडेशन ने 10 गांवों में दिया पशुधन स्वास्थ्य प्रबंधन प्रशिक्षण 274 किसानों को मिला सीधा लाभ, महिलाओं की रिकॉर्ड भागीदारी से महिला सशक्तिकरण...

रायगढ़, : ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने और वैज्ञानिक पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रायगढ़ में एक...

More Articles Like This