रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के पर्यावरण संरक्षण रथ द्वारा लोगों में किया गया पौध वितरण

spot_img
Must Read


रायगढ़ –
 रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के पर्यावरण संरक्षण रथ को गत दिनों संरक्षक द्रौपदी देवी और चेयमैन सुनील रामदास द्वारा जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के दूर-दराज स्थित लोगों तक पौधा पहुँचाने के उद्देश्य से रवाना किया गया था। इस उद्देश्य के पूर्ति में संचालित रथ ने गत सोमवार को पुसौर के तुरंगा स्थित आर्ष गुरूकुलम में पौधा पहुँचाया। रथ द्वारा पहुँचाए गये पौधों को गुरूकुलम में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने रोपित किया और स्थानीय विद्यार्थियों में पौध वितरण भी किया गया, जिससे कि बच्चे अपने घर के प्रांगण और घर के आसपास पौधरोपण करें। ताकि उनमें पर्यावरण संरक्षण के भाव को जगाया जा सके।
   कार्यक्रम में आचार्य राकेश ने मुक्त कंठ से फाउंडेशन के पहल की, की प्रशंसा


उक्त कार्यक्रम में आचार्य राकेश ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा चलाया जा रहा पर्यावरण संरक्षण रथ लोगों के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने का कार्य तो कर ही रहा है। साथ ही साथ लोगों को निःशुल्क पौधा भी उपलब्ध करा रहा है, जिससे लोग अपनी आवश्यकता के अनुरूप पौधे लेकर रोपित कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि फाउंडेशन के रथ का संचालन और गाँव-गाँव तक लोगों के बीच जागरूकता लाने तथा पौधरोपण के कार्यक्रमों को दूर-दराज तक आयोजित करने में रामनंदन यादव की अहम भूमिका है। उनकी भी प्रशंसा होनी ही चाहिए, क्योंकि किसी भी लड़ाई में सेनापति की भूमिका तो महत्वपूर्ण होती ही है। साथ ही साथ लड़ाई में सैनिक भी अपने कर्तव्यों की आहुति देते हैं। इसलिए राम नंदन जी के योगदान भी रेखांकित किये जाने चाहिए।


सत्तीगुड़ी चौक सहित नगर के कई स्थानों पर रथ द्वारा किया गया लोगों में पौध वितरण
रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा संचालित पर्यावरण संरक्षण रथ के माध्यम से गत मंगलवार को सत्तीगुड़ी चौक, कोतरा रोड और केवड़ा बाड़ी में लोगों के बीच पौध वितरण किया गया। पौध वितरण के दौरान देखा गया कि नंदेली की ओर जा रही बस को रोक कर लोगों ने रथ से अपने उपयोगिता के पौधे लिए और बस से पुनः सफर में निकल गये। वहीं दूसरी ओर यह भी देखा गया कि नगर के अन्य-अन्य मुहल्लों के लोगों ने अपने उपयोगिता के आधार पर पौधे लिए। पौधे लेने वाले में दो व्यक्ति निर्मल पटेल और अनुरूद्ध चौहान ने बताया कि हमने अपने बाड़ी हेतु मुनगा और अमरूद के पौधे लिए हैं। रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के इस पहल को उन्होंने भी प्रशंसनीय बताया। 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2026 की पत्रिका का भव्य विमोचन

14 दिवसीय महोत्सव में 56 से अधिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्तर का मास्टर शेफ, AI कार्यशाला और भव्य शोभायात्रा होगी...

More Articles Like This