परहित के भाव से क्लब करेगी जनसेवा विकास रोटरी क्लब रायगढ़ ग्रेटर शपथ ग्रहण का हुआ आयोजन

spot_img
Must Read

रायगढ़ /  समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी व समर्पित अंतरराष्ट्रीय रोटरी क्लब अॉफ रायगढ़ ग्रेटर ने विगत गुरुवार की शाम सात बजे से शहर के होटल ट्रिनिटी में 2023 – 24 की नयी कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजन उल्लासमय वातावरण में नामचीन विशिष्टगणों की विशेष आतिथ्य में किया गया।

दीप प्रज्ज्वलन व राष्ट्रगान से शुभारंभ 

शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटेरियन अखिल मिश्रा डीजीई, प्रमुख अतिथि रोटेरियन सुनील फाटक पीडीजी, प्रमुख अतिथि रोटेरियन सुनील लेंध्रा पीएचएफ, विशिष्ट अतिथि रोटेरियन डॉ मनीष बेरीवाल अस्सिटेंट गवर्नर,
रोटरी क्लब के शहर संस्थापक रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन उमेश थवाईत, सचिव रोटेरियन संजय अग्रवाल, वर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन विकास अग्रवाल, सचिव राजा टॉक की विशेष उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन व राष्ट्रगान से किया गया।

अतिथियों का आत्मीय स्वागत 

कार्यक्रम की अगली श्रृंखला में कार्यक्रम में शिरकत किए मुख्य अतिथियों ने रोटरी क्लब के मूल उद्देश्यों व सामाजिक जनहित सेवा के संदर्भ में अपने अनमोल विचारों को सदन में उपस्थित गणमान्य नागरिकों के समक्ष सारगर्भित ढंग से अभिव्यक्त किए। साथ ही आगामी जनसेवा के कार्यों पर भी जानकारी दी गई व पूर्व पदाधिकारियों ने भी अपने विचारों को शेयर किए। जिससे सभी प्रभावित व खुश हुए।

गतिविधियों की दी गई जानकारी 

रायगढ़ ग्रेटर क्लब के सदस्यों ने विगत 2022-23 की सामाजिक सेवा के वार्षिक गतिविधियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई। जिससे सभी अवगत हुए। वहीं इसके पश्चात नवीन पदाधिकारियों को मुख्य अतिथियों ने शपथ दिलाई व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि क्लब के उच्च पदाधिकारियों के निर्देशानुसार सभी सदस्यगण पहले की तरह पूरे मनोयोग से समर्पित रहेंगे ताकि समाज के अंतिम क्षोर के जरुरतमंद लोगों की सेवा हो और वे लाभान्वित हों।

इनका किया गया सम्मान 

कार्यक्रम के अन्तर्गत रोटरी क्लब अॉफ रायगढ़ ग्रेटर ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसके अंतर्गत समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सदस्यों में सुनील लेंध्रा, सुनील रामदास बाबूलाल अग्रवाल, मुकेश मित्तल, रामजी लाल अग्रवाल, विजय हरि, पृथपाल टुटेजा, नीलेश अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, आकाश पुरसेठ, अरविंद गर्ग, दिव्य शक्ति प्रमुख श्रीमती कविता बेरीवाल, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पूनम सोलंकी, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय वित्त प्रबंधक श्रीमती रेखा महमिया, दादी राणी सत्ती प्रमुख आशा अग्रवाल टाइटन, अनिता कपूर, उर्मिला मोदी, लता डोरा सहित अनेक सदस्यों को सम्मानित किया गया। इसके पश्चात क्लब के सभी सदस्यों को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

खास रहा पूजा ठाकरे की प्रस्तुति 

कार्यक्रम समापन के पश्चात सुप्रसिद्ध सिंगर पूजा ठाकरे बैंड टीम के कलाकारों ने अपने मधुर गीत – संगीत के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों के मन को मुग्ध किया। तत्पश्चात सभी ने डिनर का आनंद ले कार्यक्रम का समापन किया।वहीं ग्रेटर के सदस्यों द्वारा की गई शानदार व्यवस्था की सभी ने सराहना की।

इनका रहा योगदान

 शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन को सफल बनाने में क्लब के सभी पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों ग्रेटर अध्यक्ष विकास अग्रवाल के सभी परिजनों का सराहनीय योगदान रहा। वहीं संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी, राजेश डेनियल ने शानदार ढंग से किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को नई तकनीक सीखने और नवाचार के मिलेंगे अवसर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

रायगढ़ की एआई उड़ान-जागरूकता से नवाचार तक’ कार्यशाला में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा आईआईआईटी नया रायपुर के...

More Articles Like This