ऑपरेशन अंकुश के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़…किराये के मकान में युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार, संचालक गोविंद साहू गिरफ्तार

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

ऑपरेशन अंकुश के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़…

किराये के मकान में युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार, संचालक गोविंद साहू गिरफ्तार

पुलिस ने ग्राहक बनाकर भेजा पाइंटर, संकेत मिलते ही संयुक्त टीम ने मकान में मारी दबिश

चक्रधरनगर पुलिस कार्रवाई, आरोपी से 2 हजार रुपये नकद और मोबाइल जप्त

अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत आरोपी पर अपराध दर्ज

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई

रायगढ़ । जिले में अवैध गतिविधियों एवं अनैतिक कार्यों पर अंकुश लगाने एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन अंकुश” के तहत कल एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं सीएसपी राहुल उईके के नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। कल दिनांक 18 नवंबर 2026 के सीएसपी राहुल उईके के हमराह थाना चक्रधरनगर की टीम ने केलो विहार स्थित एक किराये के मकान में दबिश देकर देह व्यापार संचालित करने के आरोप में गोविंद साहू (52 वर्ष), निवासी बोईरदादर विजयपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से ग्राहकों से प्राप्त 2,000 रुपये नकद एवं एक मोबाइल फोन जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार 18 नवंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बोईरदादर विजयपुर निवासी गोविंद साहू केलो विहार में गोपीनाथ मेहर का मकान किराये पर लेकर युवतियों के माध्यम से अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सीएसपी राहुल उईके के नेतृत्व में थाना चक्रधरनगर की टीम गठित की गई। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से मकान की घेराबंदी कर एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर अंदर भेजा। पाइंटर द्वारा निर्धारित संकेत देकर पुलिस टीम को सूचना मिलते ही जवानों ने मकान को चारों ओर से घेरकर दबिश दी। तलाशी के दौरान मकान में गोविंद साहू मिला तथा एक कमरे में एक युवती और कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। युवती से पूछताछ में आरोपी द्वारा रुपये देकर उसे अनैतिक कार्य के लिए लाने की बात सामने आई। वहीं आरोपी से पूछताछ में उसने पैसों की आवश्यकता के चलते इस गतिविधि में संलिप्त होना बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ग्राहकों से प्राप्त 2,000 रुपये एवं एक मोबाइल फोन जप्त कर उसे गिरफ्तार किया। मामले में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत कार्रवाई की गई है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर सीएसपी राहुल उईके के नेतृत्व में इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा, उपनिरीक्षक गेंदलाल, उपनिरीक्षक संजय नाग, साहू, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक हर्ष चंद्राकर, मनीषा ध्रुवे, सहायक उपनिरीक्षक भागीरथी चौधरी, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, महिला आरक्षक जेनिपा पन्ना एवं महिला आरक्षक प्रीति यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

रायगढ़ जिले में किसी भी प्रकार की अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। अनैतिक देह व्यापार, मानव तस्करी एवं महिलाओं के शोषण जैसी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर पुलिस की सतत निगरानी है। ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील है कि अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी वित्त...

More Articles Like This