सीएसआर आपके द्वार कैंप में 191 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, चश्मा बांटे, हिमोग्लोबिन टेस्ट भी

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

सीएसआर आपके द्वार कैंप में 191 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, चश्मा बांटे, हिमोग्लोबिन टेस्ट भी

जिंदल पाॅवर द्वारा ग्राम बिजना में किया गया कैंप का आयोजन, लोगों के लिए रहा फायदेमंद

रायगढ़ । जिंदल पाॅवर द्वारा क्षेत्र के लोगों को गांव में ही सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नया कार्यक्रम ‘सीएसआर, आपके द्वार‘ शुरू किया गया है। इसके तहत बुधवार को माइंस क्षेत्र के गांव बिजना में सीएसआर तुंहर द्वार का आयोजन किया गया। गांव में ही स्वास्थ्य परीक्षण, आंखों की जांच व चश्मा, हिमोग्लोबिन जांच और फीजियो थैरेपी सहित अन्य सुविधाएं पाकर ग्रामीण खुष हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ सेक्टर 1 के वीपी राजेश दुबे, एजीएम सीएसआर राजेश रावत, सरपंच सरस्वती किसान, जेठूराम, ग्राम के राजेंद्र बीसी व अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति में फीता काटकर व दीप जलाकर किया गया। इस अवसर पर वीपी राजेश दुबे ने कहा कि सीएसआर आपके द्वार कार्यक्रम जिंदल पाॅवर का बहुत अच्छा कार्यक्रम है, यह गांवों में जाकर सीधा लोगों से जुड़ने, उनकी समस्याओं को सुनने व समझने का माध्यम है। इस कार्यक्रम में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है, जरूरी दवाएं भी फ्री में दी जा रही है, जरूरतमंद लोगों को चश्मा भी दिया जा रहा है। उन्होंने पराली को गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि पराली को खेतों में जलाने से जमीन की उपजाऊ क्षमता प्रभावित होती है, इसलिए जिंदल फाउंडेशन द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि लोग अपने खेतों की पराली जिंदल फाउंडेशन दे दें। एजीएम राजेश रावत ने कहा कि जिंदल फाउंडेशन द्वारा सीएसआर आपके द्वार कार्यक्रम इसलिए प्रारंभ किया गया है ताकि जो लोग बाहर नहीं जा सकते ऐसे लोगों को गांव में ही विभिन्न प्रकार की सुविधा मिल सके। कैंप में जिंदल आषा द्वारा दिव्यांग बच्चों की जांच की गई। इसके अलावा पराली प्रबंधन के बारे में भी बताया गया, आंखों

 

की जांच कर चश्मा वितरण किया गया। किशोरियों का हिमोग्लोबिन और ब्लड ग्रुप भी टेस्ट कर जिन किशोरियों का ब्लड कम था उन्हें दवाइयां दी गई। बीपी, शुगर के अलावा गर्भवती व शिशुवती महिलाओं का भी परीक्षण किया गया। इस अवसर पर अभिशेक सिंह, रघुनंदन झा, प्रवीण निमजे, प्रफुल्ल सत्पथी, टीकम बैरागी, डाॅ धवल चैधरी, डाॅ पंकज पटेल, शिवपाल साहू, राजेश कुमार साहू, डाॅ अर्चना यादव, प्रदीप देहरी आदि उपस्थित थे। इससे पहले सभी अतिथियों द्वारा फीता काटकर व दीप जलाकर कैंप का शुभारंभ किया गया।

191 लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

कैंप में जांच कराने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। 191 लोगों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इसमें 52 लोगों की जनरल जांच हुई, वहीं एमडी मेडिसीन द्वारा 48 लोगों की जांच कर जरूरी दवाएं दी गई। 76 किषोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गई। 30 लोगों को चश्मा वितरण किया गया। वहीं 12 ऐसे लोगों को भी चिह्नांकित किया गया जिनको मोतियाबिंद हुआ है, उनका ऑपरेशन भी जिंदल पाॅवर द्वारा फ्री में कराया जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी नवा...

More Articles Like This