रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा औरदा विद्यालय में किया गया पौधरोपण

spot_img
Must Read

रायगढ़ – जिले के विकासखण्ड पुसौर अंतर्गत ग्राम औरदा के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा पौधरोपण किया गया। विद्यालय के प्राचार्य सी.एल. चौधरी ने बताया कि विद्यालय परिवार द्वारा प्रांगण के सौंदर्यीकरण का प्रयास किया जा रहा है। जिसमें हमारा प्रयास है कि पेड़-पौधों की छाया से विद्यालय परिसर को आच्छादित किया जाए। उसी तारतम्य में रामदास द्रौपदी फाउंडेशन से विद्यालय के व्याख्याताओं द्वारा सम्पर्क किया गया था। गौर करने वाली बात यह है कि हमारे सम्पर्क करने के एक दिन बाद ही फाउंडेशन

 

 द्वारा हमें पौधे उपलब्ध कराए गए। यह फाउंडेशन के तत्परता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने यह भी बताया गया कि विद्यालय परिसर में पांच फुट से ऊपर के 13 पौधे रोपित किए गए। साथ ही विद्यालय के अनेकों विद्यार्थियों और ग्रामवासियों में उनके आवश्यकता के अनुरूप पौधे उपलब्ध कराए गए। इस विषय पर प्राचार्य सी.एल. चौधरी सहित व्याख्याता एल.एन. प्रधान, जी. सोनवानी, जी. पटेल, वी. सिंह, पी. साहू, श्रीमती यू. मिश्रा, श्रीमती एच. पटेल, श्रीमती पी. सिदार ने बताया कि अंचल में रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए पर्यावरण जागरूकता रथ के संचालन के साथ ही पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है, जो कि मुक्त कंठ से प्रशंसनीय कार्य है। वहीं ग्रामवासियों ने भी इसे प्रशंसा योग्य कार्य बताया। उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए रायगढ़ से पौधे लाकर रोपित करना एक कठिन कार्य है। क्योंकि यदि पौधे लाने के लिए जाना है, तो पूरे एक दिन का समय निकालना पड़ता है, जिससे खेती किसानी के अन्य कार्य सफर करते है। इसलिए यह बहुत ही प्रासंगिक और प्रशंसनीय कार्य है। क्योंकि हमें गाड़ी से पौधे घर तक पहुंचा कर मिल जा रहे हैं। इससे हमारे किसानी के कार्य भी प्रभावित नहीं होते हैं। यही कारण है कि फाउंडेशन का यह पहल मुक्त कंठ से प्रशंसा योग्य है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से...

घर-घर पहुंचकर महिलाओं को दिया मोटे मुनाफे का लालच, तीन बैंक खाते, एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त; पति और...

More Articles Like This