कोतवाली पुलिस ने सर्किट हाउस चौक पर चोरी की बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी को किया गिरफ्तार…

spot_img
Must Read

आरोपी से 06 दिन पहले ओव्हर ब्रिज के नीचे से चोरी हुई होरो स्प्लेण्डर बाइक जप्त

रायगढ़ । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में चोरी के माल, मुल्जिम पतासाजी के क्रम में कोतवाली स्टाफ द्वारा आज मुखबिर सूचना पर सर्किट हाउस के पास बोइरदादर स्टेडियम के पीछे रहने वाले सुशील देवांगन उर्फ़ साहिल देवांगन को हिरासत में लिया गया है जिससे चोरी की मोटरसाइकिल होरो स्प्लेण्डर बाइक की जब्ती की गई है । आज सुबह कोतवाली टीआई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सर्किट हाउस चौक पर एक संदिग्ध युवक चोरी की मोटरसाइकिल बेचने ग्राहक तलाश कर रहा है । थाना प्रभारी द्वारा तत्काल स्टाफ भेजे जिनके द्वारा सुशील देवांगन को एक बाइक के साथ पकड़ा गया । पुलिस की पकड़ में आये सुशील ने बताया कि उसने करीब 6 दिन पहले और ओव्हर ब्रिज के नीचे बाइक की चोरी कर घर में छुपा रखा था । बरामद होरो स्प्लेण्डर बाइक के संबंध में बाइक के स्वामी ग्राम सिहा, पुसौर निवासी वेद प्रकाश चौहान द्वारा थाना कोतवाली में 12 जुलाई को वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया था ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर कोतवाली पुलिस मुखबिरों को सक्रिय कर पूर्व चोरियों में संलिप्त तथा चोरी संपत्ति खरीदी बिक्री करने वालों पर मुखबिर सक्रिय कर सूचनाएं प्राप्त कर कार्यवाही की जा रही है, इसमें कोतवाली पुलिस को लगातार सफलता प्राप्त हो रही है । बाइक चोर *आरोपी सुशील देवांगन और साहिल देवांगन पिता स्वर्गीय गंगाराम देवांगन उम्र 33 साल निवासी स्टेडियम के पीछे गायत्री मंदिर मार्ग बोइरदादर थाना चक्रधर नगर रायगढ़* को थाना कोतवाली के बाइक चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी की गिरफ्तारी एवं माल मशरूका की बरामदगी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, महिला प्रधान आरक्षक अरूणा चौरसिया, आरक्षक जगमोहन लाल ओग्रे, संदीप मिश्रा और उत्तम सारथी की अहम भूमिका रही है ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से...

घर-घर पहुंचकर महिलाओं को दिया मोटे मुनाफे का लालच, तीन बैंक खाते, एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त; पति और...

More Articles Like This