छत्तीसगढ़ में शक्कर संकट: अक्टूबर में 40% और नवंबर में लगभग पूरी सप्लाई ठप, राशनकार्डधारियों की बढ़ी परेशानी

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में शक्कर संकट: अक्टूबर में 40% और नवंबर में लगभग पूरी सप्लाई ठप, राशनकार्डधारियों की बढ़ी परेशानी

चार सहकारी शक्कर कारखानों में स्टॉक खत्म होने से वितरण प्रभावित; नवंबर में 64,772 क्विंटल के आवंटन के मुकाबले महज 93.61 क्विंटल शक्कर का वितरण

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशनकार्डधारियों को मिलने वाली शक्कर की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो गई है। प्रदेश के चार सहकारी शक्कर कारखानों में स्टॉक उपलब्ध नहीं होने के कारण अक्टूबर और नवंबर में शक्कर वितरण पर संकट खड़ा हो गया है। हालात यह हैं कि नवंबर 2026 में 64,772.84 क्विंटल शक्कर के आवंटन के मुकाबले अब तक महज 93.61 क्विंटल शक्कर का ही वितरण हो पाया है।

छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के 28 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत करीब 67.29 लाख परिवारों को शक्कर उपलब्ध कराई जाती है। इनमें 58.66 लाख प्राथमिकता और करीब 8.63 लाख अंत्योदय परिवार शामिल हैं। राशनकार्डधारियों को 17 रुपए प्रति किलो की दर से शक्कर दी जाती है।

अक्टूबर में भी 40 फीसदी शक्कर नहीं पहुंची

जारी आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर 2026 में 66,837.77 क्विंटल शक्कर का आवंटन किया गया था, लेकिन इसके मुकाबले केवल 39,874.06 क्विंटल शक्कर का ही वितरण हो सका। यानी करीब 40 फीसदी शक्कर हितग्राहियों तक नहीं पहुंच पाई।

नवंबर में स्थिति और खराब हो गई। इस महीने 64,772.84 क्विंटल शक्कर का आवंटन किया गया, जबकि 3,616.17 क्विंटल का ही उठाव हुआ और वितरण महज 93.61 क्विंटल तक सिमट गया।

इन चार कारखानों से होती है शक्कर की आपूर्ति

निगम के अनुसार प्रदेश में शक्कर की आपूर्ति चार सहकारी कारखानों से होती है। इनमें लोहा पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल पंडरिया, भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना कवर्धा, दंतेश्वरी मैया सहकारी शक्कर कारखाना बालोद और मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाना केरता (जिला अंबिकापुर) शामिल हैं।

कारखानों में शक्कर का पर्याप्त स्टॉक नहीं होने के कारण बिक्री और प्रदाय प्रभावित हुआ है। इसके चलते राशन दुकानों तक शक्कर पहुंचाने में परेशानी आ रही है।

उत्पादन के बाद ही बहाल हो पाएगी सप्लाई

प्रेस विज्ञप्ति में निगम ने कहा है कि नवंबर 2026 में इन चारों सहकारी शक्कर कारखानों में उत्पादन होने के बाद शक्कर का प्रदाय किया जा सकेगा। इसके बाद राज्य के पात्र हितग्राहियों को शक्कर का वितरण संभव होगा।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि लाखों राशनकार्डधारियों को नियमित शक्कर कब मिलेगी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

किसान की फसल कम हुई तो भी आर्थिक अधिकार कम नहीं होंगे,साय सरकार का ऐतिहासिक फैसला-अशोक अग्रवाल

किसान की फसल कम हुई तो भी आर्थिक अधिकार कम नहीं होंगे,साय सरकार का ऐतिहासिक फैसला-अशोक अग्रवाल 13,839 रुपये प्रति...

More Articles Like This