नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का शपथ ग्रहण कार्यक्रम में दिग्गज आदिवासी नेता एवं पूर्व मंत्री गणेश राम भगत होंगे शामिल

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

जशपुर.25 जुलाई. (रमेश शर्मा)
आज देश की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का शपथ ग्रहण कार्यक्रम में दिग्गज आदिवासी नेता एवं पूर्व मंत्री गणेश राम भगत को भी आमंत्रित किया गया है.
राष्ट्रपति भवन से इस कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण पत्र मिलने के बाद जनजातिय सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक गणेश राम भगत आज दिल्ली पहुंच गए हैं. उनके साथ वन बचाओ अभियान के प्रमुख रामप्रकाश पांडेय, विप्र समाज के जिला अध्यक्ष रम्मू शर्मा और जनजातीय सुरक्षा मंच के जिला अध्यक्ष भी गए हैं.


देश मे पहली बार आदिवासी महिला को संवैधानिक सर्वोच्च पद पर चुने जाने से जशपुर जिले के आदिवासियों मे खुशी व्याप्त है.
गणेश राम भगत ने कहा कि देश के इतिहास में आदिवासियो को मिला इस सम्मान की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहल की है. आज का दिन देश के आदिवासियों के लिए हमेशा के लिए यादगार बन गया है.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This