सरिया व्यापारी का अकाउंटेंट आफिस से 90 हजार की चोरी कर हुआ फरार, आरोपी जूटमिल पुलिस की गिरफ्त में….

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

आरोपी से नगदी ₹90,000 और एचएफ डीलक्स बाइक की जब्ती, चोरी के अपराध में गया जेल….

रायगढ़ ।  पुलिस चौकी जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत कालिंदी कुंज निवासी सरिया व्यापारी अमित कुमार गुप्ता के ऑफिस से कल दिनांक 23/07/2022 के दोपहर ऑफिस का अकाउंटेंट चंद्रशेखर जांगड़े दराज में रखे ₹90,000 की चोरी कर अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर फरार हो गया था । घटना की रिपोर्ट आज सुबह अमित गुप्ता द्वारा चौकी आकर दर्ज कराया गया, आरोपी चोरी छिपे घर आकर फरार होने ही वाला था जिसे जूटमिल पुलिस पकड़कर चौकी लायी । आरोपी से चोरी गये नकदी रकम और बाइक जप्त  कर रिमांड पर भेजा गया है । 
रिपोर्टकर्ता अमित कुमार गुप्ता बताएं कि कल 23/07/2022 को इसके भाई के घर सूर्या विहार, चक्रधरनगर में पूजा कार्यक्रम में गया हुआ था । इस दौरान घर ऑफिस में अकाउंटेंट चंद्रशेखर जांगड़े काम कर रहा था । दोपहर करीब 3:00 बजे घर वापस आए तो ऑफिस का ताला बंद रहने से चंद्रशेखर को कॉल किया जिसका मोबाइल बंद आया । दूसरी चाबी से ऑफिस खोल कर अंदर जाकर दराज को देखा तो दराज में रखे ₹90,000 नहीं था । चंद्रशेखर के घर जाकर पता किया तो घर में भी नहीं मिला । तब शंका होने पर आज पुलिस में जाकर सूचना दिया,  पुलिस चौकी जूटमिल में कार्यरत सहायक उपनिरीक्षक विजयगोपाल द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई । नगर पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर जूटमिल पुलिस आरोपी के घर आसपास सादी वर्दी में तैनात थे तथा एक टीम आरोपी के आश्रय  लेने और छिपने के ठिकानों पर दबिश दिया जा रहा था कि इसी बीच आरोपी चंद्रशेखर उसके घर आया जिसे पुलिस टीम पकड़कर चौकी लाया गया है । *आरोपी चंद्रशेखर जांगड़े पिता विदेशी जांगड़े उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 34 डॉक्टर अंबेडकर नगर चौकी जूटमिल*  घटना स्वीकार किया है जिसके मेमोरेंडम पर नकद 90,000 रूपये एवं एचएफ डिलक्स मोटर सायकल को जप्त किया गया है । आरोपी को 24 घंटे के भीतर मय माल गिरफ्तार कर चोरी के अपराध में न्यायिक  रिमांड पर भेजा गया है ।  आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में चौकी जूटमिल के सहायक उपनिरीक्षक विजय गोपाल, आरक्षक बनारसी सिदार, विक्रम सिंह और चौकी कनकबीरा के आरक्षक मुकेश साहू, थाना कोतरारोड के आरक्षक अभिषेक द्विवेदी की अहम भूमिका रही है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This