कार्यकर्ताओ के दिलो में जीवित रहेंगे राजेश शर्मा : पवन साय

spot_img
Must Read

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा के निवास शोक व्यक्त करने पहुंची जिला भाजपा

रायगढ़ :-पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के निवास पर आज जिला भाजपा शोक व्यक्त करने पहुंची।इस दौरान भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा भाजपा के कार्यकर्ताओ के दिलो में राजेश शर्मा जी सदैव जीवित रहेंगे। राजेश शर्मा के तैल चित्र में श्रद्धांजलि पुष्प अर्पित करते हुए ओपी चौधरी ने राजेश शर्मा के योगदान को अविस्मरणीय बताया। रायगढ़ जिलाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओ को संगठन के प्रति समर्पित रहने का तरीका सिखाया। उनके आकस्मिक निधन पर भाजपा परिवार दुखी है। विधि के विधान के सामने नत्मस्तक होते हुए कहा भाजपा ने एक होनहार नेता खो दिया। राजेश शर्मा जी का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है। संगठन के कार्यों का उन्हे खासा अनुभव रहा। ओपी चौधरी ने शोक मग्न परिवार जनों से

सौजन्य मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। दुख की इस घड़ी में परिवार जनों के साथ खड़े होने की बात भी कही। जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने रूंधे गले से पुष्पांजलि अर्पित करते हुए बताया कि राजेश शर्मा के साथ संगठन में काम करने का लम्बा अनुभव रहा। पार्टी के लिए वे अनुशासित रहे। संगठन के लिए उनके तन मन धन का समर्पण भी अदभुत रहा। उमेश अग्रवाल ने कहा संगठन में उनका सदैव स्नेहपूर्वक मार्गदर्शन मिलता रहा। राजेश शर्मा के निधन को उमेश अग्रवाल ने अपूर्णीय राजनैतिक क्षति निरूपित किया। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्त गुरूपाल भल्ला व विवेक रंजन सिन्हा , जिला भाजपा उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश बब्बल पांडेय , नगर अध्यक्ष मितेश शर्मा सहित भाजपा के कार्यकर्ता .मौजूद रहे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

कौशल से आत्मनिर्भरता की ओर: एनटीपीसी लारा ने ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाया

रायगढ़: एक सुई, एक धागा और एक नई शुरुआत—एनटीपीसी लारा के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए...

More Articles Like This