कोतवाली पुलिस के हाथ आया शहर में सक्रिय बाइक चोर गिरोह, तीन बाइक चोर के साथ एक खरीदार गिरफ्तार…

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

आरोपियों से एक स्कूटी दो मोटरसाइकिल जप्त, आरोपियों में एक मोटर सायकल मैकेनिक…..

रायगढ़। कोतवाली पुलिस के सक्रिय सूचना तंत्र के पर कल दोपहर रेलवे स्टेशन के पास दो व्यक्तियों को एक बजाज प्लैटिना मोटरसाइकिल को सस्ते दाम में बिक्री के लिए ग्राहक तलाश करते समय मुखबिर सूचना पर पकड़ा गया, आरोपियों से हिकमत अमली से पूछताछ कर जांच कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा मामले में 3 मोटरसाइकिल चोर और एक चोरी की मोटर सायकल के खरीददार को पकड़ने में सफलता मिली है । आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा स्कूटी बरामद कर जब्त किया गया है । 3 युवकों का गैंग शहर में सक्रिय होकर मोटर सायकल चोरियों को अंजाम दिया जा रहा था । 

              शहर में चोरियों पर अंकुश लगाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा थाना प्रभारियों एवं साइबर सेल की टीम को अपने सूचना तंत्र को और अधिक सक्रिय करते हुए चोर गिरोह, पूर्व में चोरियों में संलिप्त रहे बदमाशों की धरपकड़ करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा व नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे द्वारा थाने के विवेचकगण और आरक्षकों के माध्यम से उनके बीट में मुखबिर लगाकर ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों की सूचनाएं ली जा रही है । इसी कड़ी में कल दोपहर मुखबिर सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को प्लैटिना मोटरसाइकिल सीजी 12 एम 5133 के साथ पकड़ा गया । पकड़े गए युवक सलीम खान और राजू खड़िया दोनों निवासी मिट्ठूमुड़ा जूटमिल के रहने वाले हैं । सलीम खान बताया कि वह मोटर सायकल मेकैनिक है । सलीम खान, राजू खड़िया और साथी राम लाल साहू निवासी भजनडिपा जूटमिल तीनों एकसाथ मिलकर शहर में बाइक चोरी कर रहे थे । आरोपियों ने बताया कि ये पिछले कुछ दिनों पहले संजय मार्केट से एक बजाज प्लैटिना, ढिमरापुर चौक से एक काले रंग की स्कूटी और चक्रधरनगर चौक के पास से एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल चोरी कर उनमें से पैशन प्रो मोटरसाइकिल को दुर्गा चौक मिट्ठूमुड़ा निवासी संजय दास महंत को ₹6,000 में बिक्री कर दिये । आरोपियों से मिली जानकारी पर एक अन्य बाइक चोर रामलाल साहू को कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा जूटमिल क्षेत्र में दबिश देकर पकड़ा गया । जिसके बाद चोरी की बाइक के खरीदार संतोष दास महंत को सलीम खान के जरिए रेलवे स्टेशन के पास बुलाकर धर दबोचा गया । आरोपी संतोष दास महंत ने ₹6,000 में आरोपी रामलाल साहू से पैशन प्रो बाइक को खरीदना बताया है । चारों आरोपियों से चोरी की मोटरसाइकिल- (1) बजाज प्लैटिना सीजी 12 एम 5133 कीमत ₹20,000 (2) एक बिना नंबर प्लेट हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल कीमत ₹30,000 (3) एक बिना नंबर होंडा एक्टिवा स्कूटी कीमत ₹25,000 *कुल जुमला ₹75,000 की मशरूका आरोपियों से जप्त* कर आरोपियों पर थाना कोतवाली में *धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC* की कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में प्रधान आरक्षक नंद कुमार सारथी, श्री राम साहू, हेमन पात्रे, आरक्षक जगमोहन ओग्रे, उत्तम सारथी, मनोज पटनायक, मनोज पटनायक, संदीप भगत की अहम भूमिका रही है ।

गिरफ्तार आरोपी –

(1) सलीम खान पिता स्वर्गीय करीम खान उम्र 27 साल दुर्गा चौक मिट्ठूमुड़ा
(2) राजू खड़िया पिता समारू खड़िया उम्र 32 साल निवासी मिट्ठूमुड़ा
(3) रामलाल साहू पिता गजपति साहू उम्र 40 साल निवासी भजनडिपा
(4) संतोष दास महंत पिता इतवारी दास महंत उम्र 35 साल निवासी दुर्गा चौक मिट्ठूमुड़ा थाना जूटमिल जिला रायगढ़

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This