बेरोजगारी भत्ते के नाम पर लाखों युवाओं की बेरोजगारी का मजाक उड़ा रही है भूपेश सरकार – विकास केडिया

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

सत्ता के नशे में चूर भूपेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू

रायगढ़। रायगढ़ जिले के युवा भाजपा नेता एवं सक्ती विधानसभा प्रभारी विकास केडिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार पर बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर राज्य के लाखों युवाओं के साथ विश्वासघात और छल करने का आरोप लगाया है।

जारी विज्ञप्ति में भाजपा नेता श्री केडिया ने राज्य की कांग्रेस शासित भूपेश बघेल सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद से ही भूपेश सरकार लगातार एक के बाद एक अपने किए वायदों से मुकरने का काम कर रही है पहले शराब बंदी के वायदे से मुकर गई और अब राज्य के लाखों बेरोजगार युवाओं को प्रतिमाह 2500 रूपये बेरोजगारी भत्ते देने के अपने वायदे के नाम पर राज्य के लाखों बेरोजगार युवाओं के साथ वादाखिलाफी करने का काम कर रही हैं। आगे भाजपा नेता श्री केडिया ने कहा कि एक तो भूपेश सरकार को साढ़े चार साल बाद राज्य के बेरोजगार युवाओं की याद आई है और अब उसमें भी प्राप्त कुल आवेदनों में से मात्र 17% आवेदनों को स्वीकृत कर शेष 83% पंजीकृत बेरोजगार युवाओं के आवेदनों को निरस्त कर उनकी बेरोजगारी और मजबूरी का उपहास उड़ा रही हैं।

आगे श्री केडिया ने यह भी कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार से वंचित रखने वाले भूपेश बघेल सरकार की उल्टी गिनती अब शुरू हो गई हैं और राज्य के योग्य बेरोजगार युवा बेरोजगारी भत्ते वाले छलावे को कभी नहीं भूलेंगे और जिस तरीके से सरकार ने 2500 रूपये के बेरोजगारी भत्ते के लिए राज्य के बेरोजगारों का मजाक उड़ाकर उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने का काम किया है उससे साफ पता चलता है कि सत्ता के नशे में चूर इस अहंकारी सरकार को प्रदेश के युवाओं से कोई सरोकार नहीं है जिसका जवाब राज्य के लाखों बेरोजगार युवा आसन्न विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान कांग्रेस पार्टी को सत्ता से उखाड़ कर जरूर देंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This