शिव सेना प्रदेश में निकालेगी तोड़ो यात्रापार्टी मुख्यालय मुम्बई से पंहुचा प्रचार रथ

spot_img
Must Read

छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के 40 वर्षों कि मेहनत एवं शिव सैनिकों की निष्ठा का सम्मान करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सौजन्य एवं राष्ट्रीय सचिव अभिजीत अडसुल के प्रयास से छत्तीसगढ़ शिवसेना को शिवसेना प्रचार रथ प्रदान किया गया जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री शिंदे के सुपुत्र एवं कल्याण के सांसद श्रीकांत शिंदे ने भगवा ध्वज दिखा कर किया। छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार एवं छत्तीसगढ़ शिव सेना के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा मुख्यमंत्री को साधुवाद दिया गया एवं छत्तीसगढ़ आगमन के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया। धनंजय सिंह परिहार ने प्रदेश के शिव सैनिकों की बात को मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय सचिव एवं महाराष्ट्र के कई विधायकों एवं सांसद तक पंहुचाया। वही 1 मई 2023 मजदूर दिवस का शुभ मुहूर्त मे तोड़ो यात्रा प्रारम्भ होना है जो पुरे प्रदेश का 90 विधान सभा मे से लगभग 45 विधान सभा तक यह चुनावी रथ प्रथम चरण मे भ्रमण करेगा जिसमे जगह जगह नुक्कड़ सभा होगी। मिशन 2023 का आगाज प्रचार रथ के माध्यम से किया जाएगा। शिव सेना विचार हिंदुत्व का, विश्ववास जनसामान्य का व विकास अपने राज्य का ये तीन बातों पर चुनाव मैदान में जाएगी।
इस तोड़ो यात्रा के माध्यम से शिव सेना आम जनता तक इस बात को पँहुचायेगी कि वर्तमान व पूर्ववर्ती सरकारों ने छत्तीसगढ़ियों के साथ केवल लोक लुभावन वायदे कर छल कपट के साथ सत्ता हासिल की है। स्थानीय उद्योगों में छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों का पहला हक है लेकिन सरकार इस पर ध्यान नही दे रही है। हमे बेरोजगारी भत्ता नही बल्कि रोजगार चाहिए जो हमारा अधिकार है। किसानों का फ़सल का क़ीमत किसान को तय करने का अधिकार मिले जैसे छत्तीसगढ़ की जनता के हित मे विभिन्न मुद्दे रखे जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश में व्याप्त भारी भ्र्ष्टाचार को तोड़ने के लिए शिव सेना के तीर कमान का साथ देने का आव्हान भी किया जावेगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This