बरमकेला क्षेत्र के युवक रायगढ़ शहर से चुराये थे बाइक, रायगढ़ कोतवाली पुलिस की कार्यवाही में 4 बाइक चोर गये जेल…

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़ । थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत 3 दिसंबर 2022 को टाउन हॉल के सामने मोटरसाइकिल हीरो ग्लैमर सीजी 13 यू 1387 तथा 9 दिसंबर 2022 को इतवारी बाजार रायगढ़ से चोरी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल सीजी 13 एएफ 5692 के संबंध में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 1637, 1693/2022 धारा  379 आईपीसी का अपराध अज्ञात आरोपी के विरुद्ध दर्ज कर माल मुल्जिम का पतासाजी किया जा रहा था कि इसी बीच  माह दिसंबर 2022 को बरमकेला पुलिस (जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़) द्वारा 5 बाइक चोर और एक चोरी की बाइक के खरीदार को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया था । आरोपियों से कोतवाली रायगढ़ क्षेत्र की उक्त दोनों मोटरसाइकिल बरामद किया गया है । बरमकेला पुलिस की कार्यवाही में आरोपी जिला जेल में निरुद्ध थे जिनके जमानत पर रिहा होने की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस द्वारा चार आरोपी- (1) जितेंद्र यादव पिता रामकुमार यादव उम्र 21 साल निवासी ग्राम बुदेली थाना बरमकेला (2) दीपक निषाद पिता किशोर निषाद 23 साल निवासी लेन्ध्रा थाना बरमकेला (3)  राजेश निषाद पिता गौरी शंकर निषाद उम्र 18 साल ग्राम बुदेली थाना बरमकेला (4) विक्की उर्फ पुष्पेंद्र नायक पिता शंकरलाल नायक उम्र 18 साल निवासी वार्ड क्रमांक 6 बरमकेला को गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट रायगढ़ पेश किया गया, जहां आरोपियों के जेल वारंट जारी किए जाने पर आरोपियों को जेल दाखिल किया गया है । मामले में चोरी की बाइक खरीदार आरोपी रामकृष्ण नायक और विधि के साथ संघर्षरत बालक की गिरफ्तारी शेष है  । प्रकरण के माल मुल्जिम गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, प्रधान आरक्षक दिग्विजय वैष्णव, नंद कुमार सारथी, आरक्षक आशीष महंत की अहम भूमिका रही है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This