बलवा मामले का फरार आरोपी विशाल ठाकुर गिरफ्तार, आरोपी पर पहले ही कई गंभीर मामले दर्ज, कोतवाली पुलिस ने भेजा रिमांड पर…

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़ । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के हमराह स्टाफ द्वारा आज बलवा मामले में फरार चल रहे थानाक्षेत्र के गुण्डा बदमाश आरोपी विशाल ठाकुर को रेल्वे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी विशाल ठाकुर पर थाना कोतवाली में हत्या का प्रयास समेत मारपीट व अन्य करीब 17 अपराध पूर्व में दर्ज किये गये हैं , जिनमें जमानत पर है । 
आरोपी विशाल ठाकुर और उसके भाई राजू श्रीवास , बाबू ठाकुर और बहन कुसुम ठाकुर, बेबी यादव के विरूद्ध उसके मोहल्ले रेल्वे कालोनी बंगलापारा के जितेश सोनकर पिता धीरू सोनकर (उम्र 22 वर्ष) विगत 16 मार्च को थाना कोतवाली में आरोपियों द्वारा एक राय होकर घर अंदर घुसकर मारपीट और मोटर सायकल को तोड़ फोड़ करने का रिपोर्ट दर्ज कराया गया था । रिपोर्टकर्ता जितेश सोनकर बताया कि दिनांक 09.03.2023 को रात्रि करीब 09:30 बजे बेबी यादव और कुसुम ठाकुर घर के पास आये और पत्नि अंजली ध्रुव को गाली गलौच कर दरवाजा को ठोक रहे थे । हल्ला गुल्ला सुनकर बाहर  निकला तो देखा राजू श्रीवास, बाबू ठाकुर विशाल ठाकुर बाहर में खड़े मैं बाहर निकला तो देखा वहां पर राजू श्रीवास, बाबू ठाकुर, विशाल ठाकुर बाहर में खडे थे, बाहर  निकला तो वे गंदी गंदी गाली देकर मारपीट करना शुरू कर दिये  । बीच बचाव करने मामा जीवन बोले और हितेश सोनकर भी बाहर निकले तो उनके साथ भी हाथ डंडा , हथियार से मारपीट करने लगे आरोपिया- बेबी यादव, कुसुम ठाकुर, राजू  श्रीवास, बाबू ठाकुर व विशाल ठाकुर पर धारा 147, 294, 506, 323 आईपीसी + धारा 452, 427 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी । आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे मुखबिर लगाकर रखे थे । आज मुखबिर द्वारा आरोपी विशाल ठाकुर के रेल्वे स्टेशन के पास घूमते देखे जाने की सूचना दिये जाने पर टीआई शनिप रात्रे हमराह प्रधान आरक्षक दिग्वजय वैष्णव, पेट्रोलिंग के प्रधान आरक्षक नरेन्द्र यादव, आरक्षक सुशील मिंज के साथ दबिश देकर *आरोपी विशाल ठाकुर पिता रणधीर ठाकुर उम्र 21 साल निवासी रेल्वे कालोनी थाना कोतवाली रायगढ़* को गिरफ्तार कर थाना लाया गया । आरोपी आदतन बदमाश है जिसे आज बलवा के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है  । फरार अन्य आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी के  दबिश दिया जा रहा है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This